VIDEO: लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटकर युवक को किया अधमरा, जरा सी बात पर दोस्त बन गया 'दुश्मन'
Bijnor News : बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक युवक ने अपने ...और पढ़ें
HighLights
शराब पीने के बाद दोस्तों में हुई कहासुनी।
एक दोस्त ने दूसरे पर सरिया से हमला किया।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
संवाद सूत्र, मंडावली (बिजनौर)। शराब पीने के बाद हुई कहासुनी के चलते आगबबूला हुए युवक ने लोहे की रॉड (सरिया) से दोस्त पर हमला बोल दिया। उसे बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर के समीप एक शराब की दुकान पर काशीरामपुर निवासी भोलू व भागूवाला निवासी बंटी मौजूद थे। दोनों दोस्त हैं। तीन दिन पूर्व दोनों दोस्त शराब पी रहे थे। शराब पीते हुए आपस में उनमें कहासुनी हो गई थी। यह इतनी बढ़ी कि एक दोस्त ने सरिया से दूसरे पर हमला कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा। वह बाइक से नीचे गिर गया। बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। आराेपित इसके बाद वहां से फरार हो गया।

युवक पर हमला करता आरोपित। वीडियो ग्रैब
आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों ही आपस में आए दिन शराब पीकर उत्पात मचाते रहते हैं। मारपीट करते हुए यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि 'जागरण' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में हमारे पास कोई तहरीर नहीं आई है। जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं...' बुआ को फोन पर यह कहकर गंगा में कूदा युवक
यह भी पढ़ें- गुलदार ने जबड़े में दबा ली महिला की गर्दन, पति ने बचाने का बहुत किया प्रयास, लेकिन चली गई जान
पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों में मारपीट मुकदमा दर्ज
उधर, मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई, जिसमें पीड़ित ने मंडावली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर निवासी रामाऔतार का पुत्र अंकित भागुवाला किसी काम से गया था। काशीरामपुर निवासी सुदेश गुप्ता का पुत्र देव भी वहां पहुंच गया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों में युवकों में कहासुनी हो गई। यह इतनी बढ़ गई कि आपस में मारपीट हो गई। पीड़ित का आरोप है कि उसे जाति सूचक शब्द भी कहे गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
