विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं...' बुआ को फोन पर यह कहकर गंगा में कूदा युवक

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 28 Mar 2026 12:18 PM (IST)

Bijnor News : बिजनौर में घरेलू कलह से परेशान 21 वर्षीय युवक ने बालावाली पुल से गंगा नदी में छलांग ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बिजनौर के बालावाली पुल पर पहुंचकर गंगा में कूदा युवक

  2. पुलिस और गोताखोरों ने गंगा में तलाश अभियान चलाया।

संवाद सूत्र, चंदक (बिजनौर)। घरेलू कलह के चलते शुक्रवार शाम एक युवक बालावाली पुल से गंगा में कूद गया। युवक ने गंगा में कूदने से पहले बुआ को फोन कर कहा, मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। मंडावर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव तिसोतरा निवासी 21 वर्षीय जतिन रौहेला शुक्रवार शाम पांच बजे बालावाली में गंगा पुल पर पहुंचा। उसने जिला रामपुर के गांव मिलक निवासी बुआ को मोबाइल पर काल की और कहा कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। बुआ ने कहा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है, लेकिन युवक ने बिना जवाब दिए फोन काट दिया। इसके बाद बालावाली पुल पर पहुंचकर गंगा में कूद गया।

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, बुआ की जानकारी पर युवक के स्वजन भी पुल पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने जतिन की गंगा में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रात होने के कारण नदी में तलाशी अभियान रोक दिया गया। थाना प्रभारी सुमित राठी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अविवाहित है और बिजली फिटिंग का काम करता है। उसका घर में विवाद भी हुआ था।

यह भी पढ़ें- गुलदार ने जबड़े में दबा ली महिला की गर्दन, पति ने बचाने का बहुत किया प्रयास, लेकिन चली गई जान

सप्ताह भर पहले बैराज से कूदी युवती का नहीं लगा सुराग

एक सप्ताह पहले बैराज पुल से एक युवती गंगा नदी में कूद गई थी। उसका पता नहीं चल सका है। पांच महीने पहले सेना के जवान ने अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ गंगा में छलांग लगा दी थी, लेकिन वे अब तक नहीं मिल सके हैं।

यह भी पढ़ें- समोसे में निकली चुहिया तो सिपाहियाें की मौज आ गई...