विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में शादी का दबाव बना तो कर दी प्रेमिका की हत्या, डेढ़ माह बाद बरामद हुए लापता युवती का कंकाल

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:38 AM (IST)

बिजनौर में डेढ़ माह से लापता युवती राखी का कंकाल नहर के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने कॉल डिटेल ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. डेढ़ माह से लापता युवती का कंकाल बरामद हुआ।

  2. मोबाइल कॉल डिटेल से हत्यारे विकास का खुलासा।

  3. प्रेम प्रसंग में शादी के दबाव पर की हत्या।

संवाद सहयोगी, चांदपुर। डेढ़ माह से लापता युवती का कंकाल बबनपुरा चौकी क्षेत्र में नहर के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने युवती की मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में हत्या करना कबूल लिया। उसकी निशानदेही पर कंकाल, कपड़े आदि बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जलीलपुर चौकी क्षेत्र गांव कुतुबपुर गांवड़ी निवासी 28 वर्षीय राखी पुत्र मदन सिंह पास में ही स्थित कुल्हड़ बनाने की फैक्ट्री में काम करती थी। गत 28 सितंबर को वह अचानक लापता हो गई। दो दिनों बाद स्वजन ने पुलिस को उसके गायब होने की जानकारी दी। पुलिस ने राखी की मां रेखा की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की। उसके बाद से लगातार पुलिस राखी की तलाश में जुटी थी। पुलिस राखी की मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाल रही थी।

इसी बीच एक नंबर से बार-बार उसकी बात होना पाया गया। पुलिस ने मामले में विकास निवासी गांव गंधौर थाना हीमपुरदीपा को हिरासत में लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। कोतवाल सुधीर पवार ने बताया कि विकास ने राखी की हत्या करना कबूल लिया। बताया कि उसने राखी का शव बबनपुरा चौकी क्षेत्र में बड़ी नहर के किनारे फेंक दिया था।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को उसकी तलाश की तो मौके से उसके कपड़े व कंकाल बरामद हुआ। बताया कि राखी का शव जंगली जानवर आदि खा गए। सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल कर नमूने लिए। हालांकि, कोतवाल का कहना है कि अभी हत्या के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या में तरमीम किया जा रहा है। उधर, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि राखी के शादी करने के दबाव के चलते आरोपित ने उसकी हत्या की।

यह भी पढ़ें- प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों का सौदा करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 6 दबोचे; इनमें पत्नी को बेचने वाला भी शामिल



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।