प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों का सौदा करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 6 दबोचे; इनमें पत्नी को बेचने वाला भी शामिल
Bijnor News: बिजनौर पुलिस ने प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ...और पढ़ें

बिजनौर पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। सौ. पुलिस
HighLights
बिजनौर के नजीबाबाद निवासी युवती को बेचने की थी तैयारी।
युवती को हरिद्वार ले जाकर नोएडा में बेचने की थी तैयारी।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। युवतियों को प्रेम जाल में फांस कर बेचने के आरोपित गिरोह का पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपितों को दबोच लिया। आरोपित पहले युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते और फिर बहाने से बुलाते थे। इसके बाद उन्हें बिक्री कर देते थे। गिरोह हाल ही में अपना घर छोड़कर प्रेमी के पास जाने वाली युवती को नोएडा में बेचने की तैयारियों में लगा था।
एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि थाना नजीबाबाद में एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी के कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि युवती महमूदपुर निवासी सोनू से फोन पर बात किया करती थी। आरोपित सोनू ने प्रेमजाल में फंसाकर प्रेम विवाह करने का वायदा किया था।
युवक की बातों में आकर युवती ने अपना घर छोड़ दिया और प्रेमी सोनू के कहने पर हरिद्वार जा पहुंची। हरिद्वार पहुंचने पर सोनू को फोन किया तो आरोपी ने खुद को दिल्ली में बताया। आरोपित ने युवती को अपने हरिद्वार निवासी साथियों के कमरे पर जाने के लिए कहा। युवती कमरे पर पहुंची तो आरोपित के साथियों ने उसे बंधक बना लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी के गिरोह में महिलाएं भी शामिल थी। गिरोह में शामिल महिला कविता के हाथों एक लाख रुपये में युवती का सौदा तय किया। इसके बाद युवती को नोएडा निवासी एक व्यक्ति को एक लाख में बिक्री करने की योजना था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पुलिस ने मुखराम, शिवम एवं सिमरन उर्फ पूनम निवासी सुभाष नगर नजीबाबाद, ज्योति निवासी पुरानी चुंगी ऋषिकेश, कविता निवासी गांव जखवाला सहारनपुर और सोनू निवासी महमूदपुर चांदपुर को गिरफ्तार किया है। एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि सभी आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
पत्नी को बेच चुका है एक आरोपित
पकड़े गए आरोपियों में शामिल रुड़की निवासी शिवम ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद आरोपी की पत्नी ने एक बेटे को भी जन्म दिया। आरोपी शिवम ने 80 हजार रुपये लेकर दिल्ली के एक युवक को अपनी पत्नी बेच दी थी। करीब एक माह तक आरोपी की पत्नी दिल्ली निवासी युवक के साथ रही, फिर वहां से अपने पति के पास लौट आई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।