सीएम योगी के तीसरी बार CM बनने की प्रार्थना, बिजनौर में 2 साल से नंगे पैर चलकर मंदिर में जल चढ़ा रहा व्यक्ति
बिजनौर के निवासी अनिल चौधरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीसरी बार सीएम बनने की कामना कर रहे हैं। वह रोज नंगे पैर शिव मंदिर में जाकर जल चढ़ा रहे हैं।
-1795965519431_m.webp)
नंगे पैरो मंदिर जाते अनिल चौधरी। फोटो जागरण
HighLights
अनिल चौधरी योगी के तीसरी बार सीएम बनने की कामना कर रहे हैं।
दो साल से नंगे पैर 3 किमी चलकर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।
योगी के जनहित कार्यों और हिंदुत्व रक्षा से अत्यधिक प्रभावित हैं।
संवाद सूत्र, बिजनौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की कामना लेकर राजा का ताजपुर कस्बे के रहने वाले अनिल चौधरी प्रतिदिन तीन किमी नंगे पैर पैदल चलकर बड़े शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक भी कर रहे है।
धार्मिक प्रवृत्ति के अनिल चौधरी की नगर स्थित बडे़ शिव मंदिर के प्रति अगाध आस्था है। उनका कहना है कि मंदिर में मांगी गई मन्नत भोलेनाथ के आर्शीवाद से अवश्य पूरी होती है। वह पिछले 25 वर्षो से नित्य मंदिर जा रहे है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यो से प्रभावित अनिल चोधरी पिछले दो वर्षो से योगी आदित्यनाथ के तीसरी बार सूबे का मुख्यमंत्री बनने की तमन्ना लेकर प्रतिदिन नंगे पैरो मंदिर में जल चढ़ाने जाते है। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ का हिंदुत्व कि रक्षा हेतु तीसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना जरुरी है।