Move to Jagran APP

अशोक कटारिया को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय कपड़ा मंत्री

चांदपुर (बिजनौर): भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया की माता होशियारी देवी के निधन पर केंद्रीय कपड़

By Edited By: Published: Tue, 25 Aug 2015 10:58 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2015 10:58 PM (IST)

चांदपुर (बिजनौर): भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया की माता होशियारी देवी के निधन पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को उनके आवास पर पहुंचे।

उन्होंने अशोक कटारिया व उनके परिवार को सांत्वना दी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया की माता जी का निधन कुछ दिन पूर्व उनके गांव हीमपुर पृथ्या में हो गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे केंद्रीय कपड़ा मंत्री व संसदीय कार्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार चांदपुर तहसील के गांव हीमपुर पृथ्या में पहुंचे। यहां उन्होंने अशोक कटारिया की माता के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें सांत्वना दी। उनके साथ मेरठ विधायक सतेंद्र भढ़ाना, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा देवेंद्र ¨सह, मेरठ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, त्रिवेदी रावत राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा, डा. रामपति त्रिपाठी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा आदि शामिल रहे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.