बनारस-प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर मेमू ट्रेन को मिली हरी झंडी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रेलवे ने बनारस-प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर मेमू ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। यह सुविधा सांसद डॉ. विनोद ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बनारस-प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर मेमू ट्रेन संचालन को मिली स्वीकृति।
सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद की मांग पर रेल मंत्रालय का निर्णय।
वाराणसी-प्रयागराज के बीच यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। क्षेत्र की जनता की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी के दृष्टिगत बनारस, प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर मेमू ट्रेन से संचालन को स्वीकृति दे दी है। इससे वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड से जुड़े यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
भदोही सांसद डा. विनोद कुमार बिंद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष विभिन्न ट्रेनों के ठहराव और ट्रेनों के परिचालन को लेकर मांग रखी थी। रेल मंत्रालय की ओर से इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेते हुए गाड़ी संख्या 65123-65124 बनारस, प्रयागराज रामबाग मेमू वाया माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड एवं हंडिया खास के परिचालन को स्वीकृति प्रदान की है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद डा विनोद कुमार बिंद को पत्र के माध्यम से जानकारी दी। सांसद ने कहा कि जन सुविधा तथा क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे के द्वारा समय-समय पर परिचालन आवश्यकता के अनुरूप रेल सेवाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- भदोही में ऑनलाइन नहीं हो सका खसरा-खतौनी, योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे किसान
उन्होंने कहा कि बनारस - प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ,व्यापारियों, कामगारों, मरीजों तथा आम यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें- नौकरी मिलने के बाद परिवार के साथ दिल्ली-मुंबई रहने लगी थीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, भदोही में आठ की सेवा समाप्त
