विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शहद उत्पादन के लिए यूपी सरकार किसानों को देगी लाखों रुपये का अनुदान, हर महीने होगी 75 हजार की कमाई

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:43 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दे रहा है। सरकार मौन पालन यूनिट लगाने पर भारी अनुदान दे रही है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मधुमक्खी पालन से किसानों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत।

  2. सरकार मौन पालन यूनिट पर दे रही भारी अनुदान राशि।

  3. किसान शहद बेचकर प्रतिमाह ₹75,000 तक कमा सकते हैं।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। खेती के कार्य में लगे किसानों की आर्थिक समृद्धि में मधुमक्खी (मौन) पालन मददगार साबित होगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मधुमक्खी पालन योजना के तहत किसानों से पालन कराने की कवायद में उद्यान विभाग लगा है।

यदि लोगों ने रुचि दिखाई तो मधुमक्खी पालन के जरिए उत्पादित होने वाले शहद से उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। सबसे अहम यह है कि मौन पालन के लिए यूनिट स्थापना पर शासन की ओर से भारी-भरकम अनुदान राशि भी दी जा रही है।

मौन पालन पर मिलेगा अनुदान

जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना व मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) में में 1.28 लाख रुपये अनुसूचित जाति/जनजाति औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) में मौन पालन पर प्रति कृषक 27000 अनुदान की धनराशि निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ हासिल किया जा सकता है।

जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि मधुमक्खी पालन के लिए आठ-आठ फ्रेम के 50-50 बाक्स की मौन पालन यूनिट लगाने पर प्रति यूनिट की स्थापना पर आने वाले कुल लागत तीन लाख 20 हजार रुपये लाभार्थी को 40 प्रतिशत यानी 1.28 लाख हजार रुपये अनुदान उनके बैंक खाते में दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित है।

इसी तरह अनुसूचित जाति/जनजाति औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) में छोटी यूनिट स्थापित करने में आने वाली कुल लागत 30 हजार में से 90 प्रतिशत यानी 27 हजार रुपये अनुदान के रूप में लाभार्थी को दिया जाएगा। बताया कि आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर लाभार्थी का चयन होगा।

मधुमक्खी पालन से होने वाला लाभ

मधुमक्खी पालन में प्रति बॉक्स एक माह में करीब पांच किलो शुद्ध शहद प्राप्त होता है। 50-50 बॉक्स की एक यूनिट से ढाई क्विंटल तक शहद की प्राप्ति हो जाती है। तीन सौ रुपये किलो की दर से भी 75 हजार रुपये का शहद हासिल हो जाता है। जो खेती के साथ अतिरिक्त लाभ के रूप में मिलता है।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में 8.65 करोड़ की लागत से बनेगा मैरिज हॉल, मांगलिक कार्यक्रम के लिए मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।