विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में 8.65 करोड़ की लागत से बनेगा मैरिज हॉल, मांगलिक कार्यक्रम के लिए मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:13 PM (IST)

अंबेडकरनगर के अकबरपुर में 8.65 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक उत्सव भवन (मैरिज हॉल) बनाया जाएगा, जिससे मध्यम ...और पढ़ें

उत्सव भवन निर्माण के लिए भूमि की पैमाइश करती राजस्व विभाग व नपा की टीम। (फोटो- जागरण)

उत्सव भवन निर्माण के लिए भूमि की पैमाइश करती राजस्व विभाग व नपा की टीम। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. अंबेडकरनगर में 8.65 करोड़ का आधुनिक उत्सव भवन बनेगा।

  2. मध्यम वर्ग को किफायती दरों पर कार्यक्रम करने की सुविधा मिलेगी।

  3. नवयुग योजना के तहत प्रस्ताव, नगर पालिका की आय बढ़ेगी।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका के बसखारी रोड स्थित नासिरपुर बरवां वार्ड में एक एकड़ भूमि पर आठ करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से आधुनिक उत्सव भवन (मैरिज हॉल) बनाया जाएगा। नगर पालिका ने नवयुग योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू होगा।

भवन बनने से शहर के सामान्य और मध्यम आय वर्ग के लोगों को शादी और अन्य कार्यक्रमों के लिए महंगे निजी मैरिज हाल की बुकिंग नहीं करानी पड़ेगी। यहां मामूली खर्च में शादी, मांगलिक कार्यक्रम, कार्यशाला और धार्मिक आयोजन किए जा सकेंगे।

लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में भवन और पार्किंग समेत सभी सुविधाएं विकसित होंगी। इसमें आठ से दस कमरे, अतिथि गृह, भोजनालय, बाउंड्री, पेयजल, बिजली, वाहन पार्किंग, शौचालय और स्नानघर होंगे। राजस्व विभाग और नगर निकाय ने भूमि चिह्नित कर ली है।

जिला मुख्यालय पर अभी 32 मैरिज हॉल हैं। इनमें बुकिंग के लिए 50 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, जिससे मध्यम वर्ग के परिवारों पर विवाह का आर्थिक दबाव पड़ता है। नगर पालिका का उत्सव भवन बनने पर लोग कम खर्च में बुकिंग कर सकेंगे।

नगर पालिका की आय बढ़ेगी

उत्सव भवन में शादी-विवाह, धार्मिक कार्यक्रम, प्रशिक्षण और बैठकों के लिए बुकिंग से नगर पालिका की आय बढ़ेगी। इससे शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

नासिरपुर बरवां वार्ड में उत्सव भवन के निर्माण के लिए नवयुग योजना के तहत प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू होगा। राजस्व विभाग और नगर निकाय ने भूमि चिन्हित कर ली है। -राजमणि वर्मा, ईओ अकबरपुर।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।