ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, एस्केलेटर समेत मिलेंगी कई हाईटेक सुविधाएं
भदोही के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर और प्लेटफॉर्म का विस्तार होगा। रेल मंत्रालय ...और पढ़ें

ज्ञानपर रोड रेलवे स्टेशन
HighLights
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी।
प्लेटफॉर्म एक का 600 मीटर तक विस्तार होगा।
रेल मंत्रालय ने 4.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।
जागरण संवाददाता, भदोही। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन का विस्तार होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर लगेगा और प्लेटफॉर्म एक का छह सौ मीटर विस्तार होगा ताकि ट्रेन से उतरने वाले यात्री आसानी से उतर सकें।
प्लेटफॉर्म विस्तार के साथ हर 40 मीटर पर यात्रियों के बैठने के लिए टिन शेड लगाया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने 4.50 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने को लेकर कई बार सदन में मांग उठाई थी वहीं रेल मंत्री से मिलकर यह समस्या रखी थी।
वाराणसी-रामबाग खंड का ज्ञानपुर रोड प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहां हर दिन 45 ट्रेनों का स्टॉपेज होता है। 20 एक्सप्रेस ट्रेनें अप व डाउन ठहरती हैं और लगभग 15 हजार यात्री ट्रेनों से उतरते और चढ़ते हैं। प्लेटफार्म एक इतना छोड़ा है कि प्रत्येक एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने पर उसकी छह से सात बोगियां प्लेटफॉर्म के बाहर रहती हैं। यात्रियों को उतरते समय काफी परेशानी होती है।
प्लेटफॉर्म 600 मीटर बढ़ाया जाएगा
अकेले यात्री को उतरते समय अपना सामान नीचे गिराना पड़ता है। वहीं बुजुर्ग, महिला यात्री उतरते समय गिर जाते हैं। कई बार दुर्घटना भी हो चुकी हैं। पर सरकार से स्वीकृति मिलने पर उम्मीद जग गई कि जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- भदोही में नया सवेरा और सड़क सुधार योजना के तहत होगा विकास, 28 वार्डों के लिए 418 लाख की कार्ययोजना तैयार
प्लेटफॉर्म एक का विस्तार प्रयागराज की ओर से 600 मीटर बढ़ाया जाएगा। वहीं यात्रियों को फुटओवर ब्रिज पर सीढ़ियों से चढ़ने के बजाय एस्केलेटर लगाया जाएगा।
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का विस्तरीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। वहीं प्लेटफार्म एक पर एस्केलेट भी लगाया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिल गई है। यह कार्य होने से यात्रियों को सहूलियत होगी।- वीरेन्द्र दुबे, स्टेशन अधीक्षक, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन।