भदोही में नया सवेरा और सड़क सुधार योजना के तहत होगा विकास, 28 वार्डों के लिए 418 लाख की कार्ययोजना तैयार
भदोही नगर पालिका ने शहरी विकास के लिए ₹418.70 लाख की कार्ययोजना शासन को भेजी है, जिसमें सड़क सुधार और नया सवेरा योजना के तहत 57 कार्य शामिल हैं।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
भदोही में ₹418.70 लाख की विकास कार्ययोजना स्वीकृत।
नया सवेरा, सड़क सुधार योजना से 57 कार्य होंगे।
सभी 28 वार्डों में सड़कें, नालियां बनेंगी प्राथमिकता से।
जागरण संवाददाता, भदोही। नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले धन से विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। इस क्रम में नगरीय सड़क सुधार, नया सवेरा योजना के तहत नगर पालिका परिषद ने 418.70 लाख की कार्ययोजना शासन में प्रेषित किया है। धन आवंटित होने पर शहर में 57 कार्य कराए जाएंगे।
विशेषकर सड़कों, भूमिगत नालियों के निर्माण पर पालिका अधिक ध्यान है। किन किन वार्डो में कार्य कराए जाएंगे यह अभी तय नहीं है लेकिन पालिका अधिकारी का कहना है कि समस्त कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। जिन वार्डों में सर्वाधिक समस्या है उन्हें प्रमुखता दी जाएगी।
इसी तरह वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, 15वें वित्त आयोग, पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत कार्य योजना तैयार कर शासन में प्रेषित किया जा चुका है। धन मिलते ही विकास कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
नगरी क्षेत्र के विकास के लिए शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से धन आवंटित किया जा रहा है। देखा जाए तो वार्डों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं बावजूद इसके समस्याएं हैं कि समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। विशेषकर बारिश के दौरान जलनिकासी की समस्या खुलकर सामने आई है।
इसके अलावा मोहल्लों स्थित सड़कों, गलियों का हाल भी बेहद खराब है। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इसे गंभीरता से लेते हुए पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर के निदेश पर सभी 28 वार्डों के कार्ययोजना तैयार की गई। हर वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे।
प्रेषित की गई है कार्ययोजना
विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जैसे जैसे धन की उपलब्धता हो रही है वैसे वैसे प्रमुखता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। उनके चार्ज लेने से पहले नगरीय सड़क सुधार, नया सवेरा योजना के तहत कार्ययोजना बनाकर शासन में प्रेषित किया गया है। धन की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर प्रमुखता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे। -डीएस वर्मा, ईओ नगर पालिका परिषद भदोही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।