गुजरात के सोमनाथ मंदिर के जैसा दिखेगा भदोही का पूजा पंडाल, 75 लाख की लागत से बन रहा पंडाल
भदोही के गोपीगंज में नवरात्र के लिए 75 लाख रुपये की लागत से एक भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
गोपीगंज में 75 लाख की लागत से बन रहा भव्य पंडाल।
पंडाल में गुजरात के सोमनाथ मंदिर की झलक दिखाई देगी।
मां दुर्गा पूजनोत्सव 16 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही)। नवरात्र में मां दुर्गा के पूजनोत्सव की तैयारी जोर शोर से शुरू हो चुकी है। पूजन समितियों की ओर से जगह-जगह पूजा पंडालों के निर्माण के साथ मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को आकार देने में कारीगर लगे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोपीगंज नगर के काली मोहाल में मां सिंह वाहिनी शृंगार समिति (शिवम क्लब) की ओर लगभग 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पूजनोत्सव पंडाल में गुजरात के सोमनाथ मंदिर की झलक दिखाई देगी।
सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर तैयार होने वाले पंडाल को बंगाल के नेपाल दादा, शिवाकांद दादा, प्रशांत दादा के नेतृत्व में 25 सहयोगी कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
इसी के साथ मूर्तिकार सूर्या सरदार अपने 10 सहयोगियों को लेकरशेर पर सवार होकर महिसासुर का मर्दन करती हुई मां दुर्गा के भव्य प्रतिमा के साथ कार्तिकेय, श्रीगणेश, लक्ष्मी, सरस्वती आदि देवी देवताओं की प्रतिमा बनाने का कार्य कर रहे हैं।
प्रबंधक रामकृष्ण खट्टू ने बताया कि मां दुर्गा पूजनोत्सव 16 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष उदयमान सिंह, संरक्षक प्रहलाद दास गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप सिंह पिन्टू, लोहा सिंह व समिति के अन्य सदस्य सहयोग में लगे हैं।
