विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना, एकनाथ शिंदे की भाजपा से बातचीत जारी

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Thu, 26 Nov 2026 06:53 PM (IST)

शिवसेना (शिंदे गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष एकनाथ शिंदे की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से इस संबंध में बातचीत चल रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिवसेना (शिंदे गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकनाथ शिंदे। फोटो: सोशल मीडिया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिवसेना (शिंदे गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकनाथ शिंदे। फोटो: सोशल मीडिया

HighLights

  1. शिवसेना (शिंदे गुट) यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार।

  2. एकनाथ शिंदे की भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से बात चल रही।

  3. आनंद दुबे ने तीसरी बार NDA सरकार बनने का दावा किया।

जागरण संवाददाता, भदोही। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयार हो रही सियासी जमीन के बीच शिवसेना शिंदे गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि उनकी पार्टी भी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

पहले से ही अपना दल एस, निषाद पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और सुभासपा की ओर से सीटों को लेकर चल रही रस्साकसी के बीच उन्होंने यह बयान मीडिया को दिया। दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी। वे गुरुवार को विक्रमपुर महाराजगंज अपने घर आए थे।

नितिन नबीन से चल रही बात

कहा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में पूरी तरह से कानून का राज स्थापित हुआ है। गुंडे माफियाओं का पलायन हो चुका है, इसके चलते निवेशकों की दस्तक से यूपी विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। शिवसेना उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी, इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एकनाथ शिंदे की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से बात चल रही है।

यह भी पढ़ें- 25 लाख युवाओं को नौकरी, बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार... यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश ने जारी किया सपा का घोषणा पत्र

सपा के पीडीए के सवाल पर कहा कि अखिलेश के पीडीए का अर्थ परिवार डेवलपमेंट एथार्टी है। वह इसी के सहारे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। कांग्रेस-सपा के सीट शेयरिंग पर बोले भारत ने दुनिया को शून्य दिया। यह शून्य कांग्रेस के खाते में कुछ अधिक आ गया है। कांग्रेस की अगले 50 वर्षो तक यही दशा रहने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।