मुख्यमंत्री योगी ने भदोही से विपक्ष को घेरा, कहा - पहले परिवारवाद का था बोलबाला अब युवाओं का बनाया जा रहा भविष्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही में 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन किया और ₹1340 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास ...और पढ़ें

योगी आदित्यनाथ ने भदोही से विपक्ष पर साधा निशाना, युवाओं और विकास पर जोर।
HighLights
वाराणसी, भदोही, मीरजापुर को सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित करेंगे।
युवाओं के भविष्य और खेल प्रतिभाओं को लगातार बढ़ावा देंगे।
भदोही जिले का नाम अब संत रविदास नगर भदोही होगा।
जागरण संवाददाता, भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी, भदोही और मीरजापुर को मिलाकर सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे कालीन, रेशम और हस्तशिल्प उद्योग को नई उड़ान मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बिना नाम लिए सपा पर कटाक्ष किया कि 2017 में प्रदेश में परिवारवाद का बोलबाला था।
उनके एजेंडे में युवा और महिला नहीं, बल्कि परिवार, माफिया और दंगाई,उपद्रवी थे लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है युवाओं के भविष्य को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का नौजवान खेलों के लिए तैयार हो रहे हैं। सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। हर मंडल में एक स्पोर्ट्स कालेज खोला जाएगा।
उन्होंने इस मौके पर जिले के नाम में संत रविदास नगर के साथ भदोही नाम भी जोड़ा ओर कहा कि अब जिला संत रविदास नगर भदोही जाना जाएगा। वे रविवार को कारपेट एक्सपो मार्ट में 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन के बाद भिखारीपुर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा के 1340 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
