भदोही में स्वगणना करा रही महिला का बनाया वीडियो, विरोध पर गाली-गलौज और मारपीट की, 3 आरोपियों पर FIR
भदोही में स्वगणना के दौरान वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में मीनू मौर्या ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

तस्वीर प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।
HighLights
स्वगणना के दौरान वीडियो बनाने पर हुआ विवाद।
मीनू मौर्या ने तीन आरोपियों पर मारपीट का आरोप लगाया।
पुलिस ने राज बहादुर मौर्य सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज की।
जागरण संवाददाता, भदोही। स्थानीय पुलिस ने मारपीट के आरोप में निजामपुर निवासी राज बहादुर मौर्य, आदित्य व सोनाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
मीनू मौर्या ने तहरीर देकर कहा कि वह अपने घर में 23 नवंबर को स्वगणना करा रही थी। इस बीच तीनाें आरोपी वीडियो बनाने लगे। आपत्ति करने पर वे गाली-गलौच करने लगे और लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। उन्हें व उसके भतीजे को चोटें आईं।
यह घटना स्वगणना प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक अड़चनों और लोगों की निजी जानकारी साझा करने में झिझक को भी उजागर करती है। वहीं भदोही में स्वगणना के लिए 3200 प्रगणकों की टीम लगाई गई है। इसके बावजूद इन तमाम व्यावहारिक अड़चनों के चलते सात दिनों में महज 6200 लोगों की ही स्वगणना हो सकी है।
स्वगणना के दौरान विवाहित महिलाओं से केवल कुल बच्चों की संख्या ही नहीं पूछी जा रही, बल्कि यह भी बताना पड़ रहा है कि कितने बच्चे जीवित हैं और कितनों की मृत्यु हो चुकी है। यह सवाल कई परिवारों के लिए महज सूचना देने का विषय नहीं, बल्कि पुराने जख्म कुरेदने जैसा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मृत बच्चों की संख्या बताने से कतरा रहे हैं।