विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में पारिवारिक विवाद में घर पहुंचे 15-16 लोगों ने की मारपीट, पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मामला

By Rajesh Chaube Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 12:21 PM (IST)

वाराणसी के दीनायलपुर गांव में एक पारिवारिक विवाद के चलते 15-16 लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पारिवारिक विवाद में घर पहुंचे 15-16 लोगों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी।

पारिवारिक विवाद में घर पहुंचे 15-16 लोगों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी।

HighLights

  1. पारिवारिक विवाद में 15-16 लोगों ने की मारपीट।

  2. पीड़ित के घर घुसकर हमलावरों ने दी जान से मारने की धमकी।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की वाराणसी में।

जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। थाना क्षेत्र के दीनायलपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति के घर पहुंचे 15-16 लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दीनायलपुर गांव निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका अपनी बहू रूबी श्रीवास्तव और उसके पति अनुराग श्रीवास्तव के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। आरोप है कि 19 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे उनकी बहू का भाई संजीव कुमार श्रीवास्तव, निवासी कोड़ी, थाना मोहनिया, जिला भभुआ (बिहार), तीन अन्य लोगों के साथ चारपहिया वाहन से उनके घर पहुंचा। उनके साथ करीब 15-16 लोग भी थे।

आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और रॉड से उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उनका बेटा राहुल श्रीवास्तव बीच-बचाव करने पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि हमलावर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगे। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान उनका मोबाइल फोन भी कहीं गिर गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने 19 नवंबर को तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।