भदोही रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: रंग-बिरंगे पत्थरों और टाइल्स से सजेगा परिसर, 6 महीने में पूरा होगा काम
भदोही रेलवे स्टेशन का 22.2 करोड़ रुपये का सुंदरीकरण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे दिल्ली की एजेंसी छह महीने में पूरा करेगी।

इस सांकेतिक फोटो को एआई टूल गूगल जेमिनी से बनाया गया है।
HighLights
भदोही स्टेशन का 22.2 करोड़ रुपये का सुंदरीकरण कार्य जारी।
स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म रंगीन पत्थरों और टाइल्स से सजेंगे।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
जागरण संवाददाता, भदोही। जुलाई 2025 से ठप भदोही स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। दिल्ली की निर्माण एजेंसी 22.2 करोड़ की परियोजना का शेष कार्य संपादित करने में जुटी है। रेलवे ने निर्माण एजेंसी को छह माह की समयावधि प्रदान करते हुए स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया की डिजाइन भी प्रदान कर दी है।
डिजाइन के अनुसार स्टेशन भवन को भव्य रूप दिया गया है। दोनों तरफ के स्टेशन भवन में रंग रोगन नहीं किया जाएगा विभिन्न रंगों के पत्थरों से सजाया जाएगा। इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया में इंटरलाकिंग नहीं होगी बल्कि रंग बिरंगे टाइल्स लगाए जाएंगे। इसे अलावा जगह जगह स्ट्रीट लाइट से स्टेशन परिसर को रौशन किया जाएगा।
कुल मिलाकर दशकों से उपेक्षित भदोही स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदलने वाला है। कार्यदाई संस्था में डिजाइन के अनुरूप कार्य किया तो अद्धुत नजारा देखने को मिलेगा। इसके लिए संस्था ने विभिन्न रंगों के पत्थर मंगा लिए हैं। फिलहाल भवन को कुछ हिस्सों में प्लास्टर किया जा रहा है।
508 स्टेशनों का हुआ है ऑनलाइन शिलान्यास
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित देश के 508 स्टेशनों का ऑनलाइन शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त-23 को किया था। इस योजना में भदोही स्टेशन को भी शामिल किया गया है।
-1794831888958.webp)
मानचित्र के अनुसार स्टेशन भवन का निर्माण, आधुनिक प्रतीक्षालय, फुट ओवरब्रिज, निकास द्वार का सुंदरीकरण, प्लेटफॉर्म सतह का सुधार कार्य, रैम्प, यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त शेड सहित स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की रूपरेखा तैयार की गई थी। 12 फ्लैट वाली आवासीय कालोनी, नये स्टेशन भवन का निर्माण सहित अन्य कार्य परियोजना में शामिल हैं।
प्लेटफॉर्म पर लगेगी टाइल्स
प्लेटफॉर्म को एक फिट उंचा किया जा रहा है। पूरे प्लेटफॉर्म पर टाइल्स लगाया जाएगा ताकि यात्री अपने लगेज के साथ सुविधाजनक ढंग से आवागमन कर सकें। मुख्य भवन का फिनिशिंग कार्य सम्पन्न होने के बाद प्लेटफॉर्म-2 के अर्ध्यनिर्मित भवन को पूरा किया जाएगा।
इसके बाद आवासीय कालोनी, दोनों प्लेटफॉर्म के फर्श आदि पर काम होगा। हालांकि प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद यात्रियों की समस्या बढ गई है। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और भारी लगेज लेकर चलने वाले यात्री परेशान हैं।
डिजाइन के अनुसार होगा कार्य
स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह का कहना है कि कार्य तेजी के साथ चल रहा है। उम्मीद है कि विभाग द्वारा निर्धारित समयावधि में पूरा भी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि व विभाग की ओर से जारी ड़िजाइन के अनुसार ही कार्य होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।