विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल फोन रिपेयरिंग को बनाएं स्वरोजगार का आधार, भदोही में  मिलेगा निश्शुल्क प्रशिक्षण

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:20 PM (IST)

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) भदोही 18-45 वर्ष के युवाओं को 30 दिवसीय निःशुल्क मोबाइल फोन रिपेयर प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. भदोही में 30 दिवसीय निःशुल्क मोबाइल रिपेयर प्रशिक्षण शुरू।

  2. 18-45 वर्ष के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य।

  3. प्रशिक्षण के बाद ऋण सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जागरण संवाददाता, भदोही। स्वरोजगार करना चाहते हैं लेकिन हाथ में कोई हुनर नहीं है। ऐसे में चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है।

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यूनियन बैंक के अंतर्गत संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) भदोही की ओर से मोबाइल फोन रिपेयर का निश्शुल्क प्रशिक्षण देने की पहल शुरू की गई है। इसके अंतर्गत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। 18 से 45 वर्ष के युवा रजिस्ट्रेशन कर 30 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार कर सकते हैं।

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शासन की ओर से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी तरह युवाओं को मोबाइल फोन के रिपेयर में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम संचालित किया है।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक भारद्वाज उपाध्याय ने बताया कि तीस दिवसीय प्रशिक्षण 20 नवंबर से शुरू होगा। प्रशिक्षण पूरी तरह निश्शुल्क दिया जाएगा। बताया कि प्रशिक्षणार्थी का भदोही जिले का निवासी होना अनिवार्य है।

प्रशिक्षण में क्या मिलेगी सुविधा

प्रशिक्षणार्थियों को निश्शुल्क यूनिफार्म, चाय, नाश्ता व भोजन के साथ स्टेशनरी व अन्य प्रशिक्षण सामग्री, निश्शुल्क हास्टल सुविधा व प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 50 हजार से पांच लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण दिलाने में भी सहयोग किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के समय चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पास बुक व शैक्षिक प्रमाण पत्र होना जरूरी है। प्रशिक्षण मूसीलाटपुर भदोही स्थित संस्थान के कार्यालय परिसर में दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में स्वरोजगार के लिए 69 लाभार्थियों को मिलेगा ऋण, 70 हजार रुपये तक अनुदान का लाभ

यह भी पढ़ें- खुद बने मालिक, 60 लोगों को दी नौकरी; बिहार के नाजिर और साबिर ने पेश की स्वरोजगार की मिसाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।