विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में स्वरोजगार के लिए 69 लाभार्थियों को मिलेगा ऋण, 70 हजार रुपये तक अनुदान का लाभ

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 02:55 PM (IST)

गाजीपुर में बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत 69 लोगों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण मिलेगा। लाभार्थियों ...और पढ़ें

-30 नवंबर तक विकासखंड कार्यालयों में जमा करें आवेदन, सामान्य वर्ग को 50 हजार और एससी-एसटी, दिव्यांगों को 70 हजार अनुदान।

-30 नवंबर तक विकासखंड कार्यालयों में जमा करें आवेदन, सामान्य वर्ग को 50 हजार और एससी-एसटी, दिव्यांगों को 70 हजार अनुदान।

HighLights

  1. गाजीपुर में 69 लाभार्थियों को स्वरोजगार हेतु बैंक ऋण मिलेगा।

  2. बाबा साहब आंबेडकर योजना में 25 से 35% अनुदान उपलब्ध।

  3. इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के 69 लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

इसमें सामान्य वर्ग के 42 और अनुसूचित जाति के 27 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत चयनित आवेदकों को व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण के साथ 25 से 35 प्रतिशत तक अनुदान भी मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर तक अपने संबंधित विकासखंड कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि योजना में काष्ठ, लौह और एल्यूमिनियम फर्नीचर, किराना, कपड़ा, सिलाई, टेंट हाउस, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर-मोबाइल मरम्मत, बेकरी, डेयरी, मुर्गी पालन, होटल, सैलून, आटो टैक्सी, ई-रिक्शा, प्लंबरिंग सहित कई व्यवसाय शामिल हैं।

बैंकों से स्वीकृत ऋण पर सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 25 प्रतिशत, अधिकतम 50 हजार रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति व दिव्यांग लाभार्थियों को 35 प्रतिशत, अधिकतम 70 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। इच्छुक व्यक्ति विकासखंड कार्यालय से योजना की शर्तों और आवेदन प्रारूप की जानकारी लेकर समय से आवेदन करें। 30 नवंबर के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।