विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गेंदे की खेती से बदली किसान अखिलेश माली की किस्मत, 1 लाख फूलों से 50 हजार तक हो रही कमाई

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:43 AM (GMT+05:30)

भदोही के किसान गेहूं-धान की बजाय फूलों की खेती, खासकर गेंदा फूल से बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं। 

गेंदे के बाग में फूलों को दिखाते हुए किसान अखिलेश माली। (तस्वीर- जागरण)

गेंदे के बाग में फूलों को दिखाते हुए किसान अखिलेश माली। (तस्वीर- जागरण)

HighLights

  1. फूलों की खेती गेहूं-धान से अधिक लाभदायक साबित हो रही है।

  2. गेंदा फूल की खेती से प्रति बीघा 50 हजार रुपये का लाभ।

  3. एकीकृत बागवानी मिशन के तहत फूलों की खेती पर भारी अनुदान।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। अगर आप भी गेहूं व धान की खेती कर रहे हैं। भरपूर मेहनत व लागत लगाने के बाद भी बेहतर पैदावार हासिल नहीं हो पा रही है तो अब फूलों की खेती में मन लगाइये।

फूलों की खेती किसानों की नकद आय अर्जित करने का बेहतर जरिया बन रही है। विशेषकर जिले में हो रही गेंदा फूल की खेती से किसानों को एक सीजन में प्रति बीघा 50 हजार रुपये की बचत हो जा रही है।

सबसे अहम यह है कि शासन की ओर से फूलों की खेती के लिए प्रेरित करने को उद्यान विभाग के अंतर्गत संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत भारी भरकम अनुदान देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

शादी समारोह में घर मकान व वाहनों को सजाने का काम हो या फिर धार्मिक आयोजनों व अन्य कार्यक्रमों में उपयोग को लेकर फूलों का मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में इसकी खेती करना किसानों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।

जिले में गेंदा फूल की खेती कर रहे डीघ ब्लॉक क्षेत्र के बिछियां गांव निवासी अखिलेश माली ने बताया कि वह लगभग दो बीघे गेंदा फूल की खेती करते हैं। वह पांच से सात बिस्वा के अलग अलग प्लांट तैयार एक दो माह के अंतराल पर बोआई करते हैं, जिससे एक प्लांट का फूल समाप्त होते ही दूसरे प्लांट से ऊपज प्राप्त होने लगे।

बताया कि एक बीघे में लगभग एक लाख रुपये का फूल प्राप्त हो जाता है। इसमें अगर पौधों, पानी, दवा व मजदूरी आदि को मिलाकर आधी लागत काट दी जाए तो भी लगभग 50 हजार रुपये का लाभ प्राप्त हो जाता है। जो धान, गेहूं व किसी अन्य फसल में मिलने वाली लाभ से अधिक ही होती है।

फूलों की खेती पर शासन की ओर से मिल रहा अनुदान

शासन की ओर से फूलों की खेती के लिए इसे लेकर शासन की ओर से भारी भरकम अनुदान देने की योजना संचालित की गई है। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग को तीन हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती कराने लक्ष्य तय किया है।

इसमें प्रति हेक्टेयर आने वाले कुल लागत 50 हजार रुपये में 40 प्रतिशत यानी 20 हजार रुपये अनुदान देने की व्यवस्था थी। इसी तरह एक हेक्टेयर में ग्लैडियोल की खेती का लक्ष्य तय किया गया है। जिसमें कुल लागत 2.50 लाख रुपये में एक लाख रुपये अनुदान देने की व्यवस्था की गई है।

बताया कि पंजीयन कराकर खेती के लिए आवेदन करने वाले किसानों को लाभान्वित किया गया है। फूलों की खेती किसानों के लिए लाभप्रद है।

यह भी पढ़ें- पारंपरिक खेती छोड़ फूलों की खेती से संवारी किस्मत, गाजीपुर में महिलाओं को मिला रोजगार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।