विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में अपने ही गैंग के सदस्य की हत्या करने आए महाराष्ट्र के 7 बदमाश गिरफ्तार, तमंचे और देसी बम बरामद

Published: Wed, 18 Nov 2026 02:00 AM (IST)

भदोही में औराई पुलिस ने महाराष्ट्र और वाराणसी के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश अपने ही गैंग ...और पढ़ें

औराई कोतवाली में गिरफ्तार ठाणे, महाराष्ट्र के सात बदमाशों को मीडिया के सामने पेश करती पुलिस टीम

औराई कोतवाली में गिरफ्तार ठाणे, महाराष्ट्र के सात बदमाशों को मीडिया के सामने पेश करती पुलिस टीम

HighLights

  1. भदोही में महाराष्ट्र और वाराणसी के सात बदमाश गिरफ्तार।

  2. अपने ही गैंग सदस्य की हत्या करने आए थे बदमाश।

  3. पुलिस ने तमंचे, देसी बम और चाकू बरामद किए।

जागरण संवाददाता, भदोही। औराई पुलिस व स्वाट (स्पेशल वैपंस एंड टैक्टिस) टीम ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के छह और वाराणसी के एक बदमाश को वाहन जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश हुंडई की एक्सेंट कार नंबर एमएच ए 9787 और हुंडई औरा यूपी 70 एचएक्स 6473 से थे। वे औराई निवासी अपने गैंग के एक साथी की ठाणे में एक चिकित्सक से लूटी गई चेन के विवाद के बाद उसकी हत्या की नियत से जिले में आए थे और पिछले चार दिनों से जौनपुर में रुक कर यहां उसकी रैकी कर रहे थे। उगापुर नहर पुलिया पर जांच टीम को देख पुलिस बैरियर को तोड़ दिया असलहा लहराते हुए भागे तो पुलिस ने पीछा कर लिया।

कुरौना हवाई पट्टी के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो फायर किए लेकिन जवाबी कार्रवाई करते हुए सातों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार बदमाश ठाणे जिले के पाथरली रोड डोंबिवली ईस्ट का विपुल विजय सेट्टी, दिनेश वीरेंद्र जायसवाल, कोपर क्रॉस रोड डोंबिवली का उमेश पांडुरंग राउत, मंगलमूरत सोसाइटी द्वारली गांव कल्याण ईस्ट डोंबिवली का अभिषेक गंगाधर लिम्बालकर, नौपाड़ा का जयवन्त कालूराम कदम, काली मस्जिद आगलावे बाग का समसुद्दीन मोहम्मद सईद शेख और वाराणसी जिले के फूलपुर थाना के बेलवा हटिया व वर्तमान पता तिलक नगर डोंबिवली निवासी कृष्णा गोविन्द लाल जायसवाल है।

एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि बदमाशों का ठाणे जिले के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, लूट डकैती, छिनैती व अन्य आपराधिक इतिहास है। औराई में गैंंग के जिस सदस्य की हत्या करने यह आए थे उसके शहर का नाम इन्हें पता था लेकिन वास्तविक पते की जानकारी नहीं थी।

इससे यह 13 नवंबर से जौनपुर के एक होटल में रहकर दो कारों से भदोही से औराई तक रैकी कर रहे थे। बदमाशों के पास से दो देशी तमंचे, दो व दो खोखा, पांच चाकू, चार देशी बम, सात मोबाइल फोन और 7,100 रुपये बरामद हुए हैं।

पूछताछ में बदमाशों ने खोला राज

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि सभी दोस्त हैं, महाराष्ट्र के ठाणे में रहते हैं। पिछले दिनों कृष्णा जायसवाल ने एक चिकित्सक की चेन लूटी थी। चिकित्सक उसके साथी विपुल विजय सेट्टी को जानता था। उसने विपुल को यह जानकारी दी तो कृष्णा पर दबाव बनाया, उसने कहा कि उसे तो औराई क्षेत्र के अपने साथी को बेचने के लिए दिया है।

उससे चेन मांगने पर औराई निवासी व विपुल में मारपीट हुई, उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी बात को लेकर वह विपुल अपने साथियां के साथ यहां आया था। सभी की यह योजना थी कि उसके घर उसकी हत्या कर लूटपाट करेंगे।

इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थे

औराई पुलिस उगापुर नहर पुलिया के पास बैरियर लगाकर वाहन जांच कर रही थी। उसी समय भदोही की और से हुंडई एक्सेंट और हुंडई औरा कार तेज रफ्तार से आ रही थी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आगे चल रही महाराष्ट्र नंबर की कार ने बैरियर तोड़ दिया और दोनों कार तेजी से असलहा लहारते हुए भागने लगी।

वायरलेस सेट पर पुलिस ने बदमाश भागने की खबर दी तो औराई थाना की सभी मोबाइल और 112 की टीमों ने दोनों कारों को कुरौना हवाई पट्टी गेट के पास घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो गोलियां दागी, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें- भदोही में रेलवे फाटक का बूम तोड़कर भाग रहा पिकअप चालक गिरफ्तार, मुकदमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।