भदोही में रेलवे फाटक का बूम तोड़कर भाग रहा पिकअप चालक गिरफ्तार, मुकदमा
भदोही के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर एक पिकअप वैन चालक ने फाटक का बूम तोड़ दिया, जब नई दिल्ली-सुपौल ...और पढ़ें

भदोही में रेलवे फाटक का बूम तोड़ने वाला पिकअप चालक गिरफ्तार।
HighLights
पिकअप वैन चालक ने ज्ञानपुर रोड रेलवे फाटक का बूम तोड़ा।
ट्रेन पास कराने के दौरान फाटक बंद करते समय घटना हुई।
आरपीएफ ने पीछा कर चालक सुनील कुमार बिंद को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही)। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक के दक्षिणी बूम को मंगलवार को पिकअप वैन चालक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। उस समय 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन पास कराने के लिए रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। बूम टूटते ही चालक ने भागने के लिए वाहन की गति बढ़ा दी लेकिन आरपीएफ कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
ट्रेन के आने की सूचना पर रेलवे फाटक संख्या 39 ए को गेटमैन बंद कर रहा था। उसी समय रामपुर घाट की ओर से तेज रफ्तार आ रही पिकअप वैन फाटक के पास पहुंची और बंद होते बूम में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दक्षिणी बूम क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। आरपीएफ जवान सुरेंद्र और दीपक सिंह ने बताया कि सागरपुर गांव निवासी सुनील कुमार बिंद चालक को पीछा कर पकड़ा गया।
वाहन को भी कब्जे में लिया गया है।आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की। वहीं अन्य कर्मियों ने क्षतिग्रस्त बूम को दुरुस्त किया। कुछ समय के लिए रेलवे फाटक की व्यवस्था प्रभावित रही, इससे गेट पर वैकल्पिक व्यवस्था से वंदेभारत व अन्य गाड़ियों को पास कराया गया।