विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बनारस-दिल्ली और लखनऊ की सात प्रमुख ट्रेनें आज भी रद, यात्रा करने से पहले चेक करें अपनी ट्रेन

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:46 AM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे ने बनारस, नई दिल्ली और लखनऊ के बीच चलने वाली सात ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूर्वोत्तर रेलवे की सात ट्रेनें निरस्त की गईं।

  2. बनारस, दिल्ली, लखनऊ रूट पर असर पड़ा।

  3. यात्रियों को यात्रा से पहले स्थिति जांचने की सलाह।

जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही)। पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस, नई दिल्ली, कासगंज और लखनऊ के बीच चलने वाली सात ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को शुक्रवार को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेलवे की ओर से सूचना जारी की गई कि बनारस से 9 अक्टूबर को चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। वहीं, नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस और 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस का संचालन भी नहीं होगा।

कासगंज से 10 अक्टूबर को चलने वाली 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। लखनऊ जंक्शन से 10 अक्टूबर को चलने वाली 82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस व नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को चलने वाली 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस को भी निरस्त किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होगी आप, संजय सिंह का बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें- दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद होने से यात्री परेशान, किसी का जरूरी काम छूटा तो किसी का इंटरव्यू