युवक ने लगाया मारने पीटने का आरोप
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी सुनील कुमार पुत्र सालिक राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार की शाम को 7 बजे कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। वह मुंडेरवा से अपने घर वापस जा रहा था,
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 11:26 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 11:26 PM (IST)
बस्ती: मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी सुनील कुमार पुत्र सालिक राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार की शाम को 7 बजे कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। वह मुंडेरवा से अपने घर वापस जा रहा था, इसी दौरान कुस्महा रास्ते में कृष्णमोहन पांडेय पुत्र रामचेत निवासी छपिया लुटावन थाना मुंडेरवा ने शराब पिलाने के लिए कहा। पैसे की मांग की। मांग पूरी न होने पर कृष्णमोहन पांडेय ने अपशब्द कहे। ओड़वारा पहुंचने पर रोककर मारा पीटा। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें