बस्ती में कई लोगों ने थामा रालोद का दामन, प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन में दिलाई सदस्यता
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने बस्ती में कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रालोद की नीतियों से आमजन को जोड़कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

RLD की सदस्यता दिलाते प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह।
HighLights
राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने बस्ती का दौरा किया।
बस्ती में कई लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान।
जागरण संवाददाता, बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने प्रेसक्लब सभागार में कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए लोकदल की नीतियों से आमजन काे जोड़ने का आह्वान किया।
मंगलवार को दोपहर तीन बजे प्रेसक्लब में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम मेंं पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। प्रदेश अध्यक्ष के प्रेसक्लब पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ऐश्वर्य राजसिंह को फूल मालाओं से लाद दिया।
इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने के लिए , किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के किसानों, गरीबों, नौजवानों के समृद्धि के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
यह भी पढ़ें- रायबरेली के कार्तिक पूर्णिमा मेले में अपनों से बिछड़े 50 मासूम, पुलिस की मुस्तैदी ने परिजनों से मिलवाया
इस दौरान उन्होंंने बलरामपुर के जिला पंचायत सदस्य व राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा महंत ध्रुव भारती , कुदरहा ब्लाक की पूर्व प्रमुख गोस्वामी कुमकुम भारती, वीरेन्द्र कुमार बबलू लालगंज, अरुण चौधरी ग्राम प्रधान बारीघाट, अभिषेक यादव ग्राम प्रधान बैडारी मुस्तहकम, ओमकार चौधरी ग्राम प्रधान उमरिया , रमेश यादव ग्राम प्रधान चौबाह, संतोष यादव भक्तुपुर ,जितेंद्र कुमार ग्राम भेड़वा आदि को पट्टिका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए रालोद की नीतियों, रीतियों से आमजन को जोड़ने का संकल्प दिलाया।