विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL से 'माही' के विदा होते ही छलका क्रिकेटरों का दर्द, बोले- 'सपना है उन्हीं की तरह देश का नाम रोशन करूं'

Published: Thu, 19 Nov 2026 01:23 PM (GMT+05:30)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने पर उनके प्रशंसक और साथी खिलाड़ी ...और पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी। इंटरनेट मीडिया

महेंद्र सिंह धोनी। इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. धोनी के आईपीएल संन्यास से प्रशंसक और खिलाड़ी दुखी।

  2. क्रिकेटरों ने धोनी को अपनी प्रेरणा और आदर्श बताया।

  3. कई खिलाड़ियों का सपना धोनी की तरह देश के लिए खेलना।

जागरण संवाददाता, बस्ती। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धाेनी के आइपीएल से संयास लेने के बाद उनके प्रशंसक काफी दुखी हैं। कारण चेन्नई सुपर किंग्स को आइपीएल में पांच बार चैंपियन बनाने वाले धोनी को प्रशंसक अब खेलते नहीं देखेंगे। क्रिकेट में रूचि रखने वाला शायद ही कोई ऐसा होगा जिसकी पसंद धोनी न हों।

अचानक संयास लेने की घोषणा से खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी सदियों में एक बार जन्म लेते हैं। कई मैचों में अंतिम ओवर में भारत को जीत दिलाने वाले कूल माइंड कप्तान को खेलते न देखने से आइपीएल अधूरा लगेगा।

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट जगत में योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपनी शानदार कप्तानी, अनुशासन, धैर्य और खेल भावना से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनक संयास क्रिकेट के एक स्वर्णिम युग का अंत है। -आलोक वर्मा, क्रिकेट कोच

महेन्द्र सिंह धोनी ने कठिन संघर्ष करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है। धोनी जैसे खिलाड़ी सदियों में एक बार जन्म लेते हैं। उनके चाहने वालों की संख्या इतनी है कि उनके क्रीज पर उतरते लोग मानकर चलते थे कि भारत की जीत निश्चित है। इस कारण उन्हें कूल माइंड वाले कप्तान की संज्ञा लोगों ने दे रखी थी। -बुधिराम चौधरी, खेल प्रशिक्षक

महेंद्र सिंह धोनी मेरे सबसे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। उन्हें देखकर ही मैंने क्रिकेट खेलने का सपना देखा है। उनके संन्यास की बात सुनकर मुझे बहुत दुख हो रहा है। मेरा सपना है कि मैं भी धोनी की तरह देश के लिए क्रिकेट खेलूं और भारत का नाम रोशन करूं। माही सर, आप हमेशा मेरे हीरो रहेंगे। -सौरभ पाल, क्रिकेटर

यह भी पढ़ें- सर्द हवाओं के बीच पूर्वांचल में सियासी गर्मी, गोरखपुर-बस्ती में दिग्गजों की दस्तक


महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान खिलाड़ी से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिला है। उनके संंयास से क्रिकेट जगत में एक खालीपन जरूर आएगा। वे मेरी प्रेरणा हैं और मैं भी उनकी तरह मेहनत करके भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाना चाहती हूं। -हर्षिता , क्रिकेटर

यह भी पढ़ें- 'अखिलेश यादव को PDA नहीं, पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए'; बस्ती में बोले पंकज चौधरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।