विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में यशोदा देवी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, उमड़ा नेताओं का हुजूम

By Mahendra Kumar TripathiEdited By: Vivek Shukla
Published: Wed, 21 Oct 2026 03:42 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बस्ती के तेलियाजोत गांव में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की ...और पढ़ें

हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। जागरण

हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। जागरण

HighLights

  1. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यशोदा देवी को श्रद्धांजलि दी।

  2. हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर नेतागण पहुंचे।

  3. श्रद्धांजलि सभा से हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ।

जागरण संवाददाता, बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तेलियाजोत गांव पहुंचे। उन्होंने यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हरीश द्विवेदी के पैतृक गांव तेलियाजोत में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विभिन्न प्रदेशों के सांसद-विधायक और पार्टी के दिग्गज नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। नेताओं ने यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

गांव में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। हरीश द्विवेदी के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने का क्रम जारी रहा।

यह भी पढ़ें- बिहार के CM सम्राट चौधरी ने हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि, बस्ती में उमड़ा नेताओं का हुजूम

हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार
श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे नेताओं और अन्य लोगों के वाहनों की बढ़ती संख्या का असर अयोध्या-बस्ती-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी दिखा। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- एंबुलेंस की चपेट में आने से बस्ती के दो व्यक्तियों की मौत, रिश्तेदारी से लौट रहे थे बाइक सवार