बस्ती में यूजीसी एक्ट के खिलाफ हुंकार: पूर्व IPS जुगुल किशोर बोले- 'नेताओं से सवाल पूछो, वोट मत दो'
मेधा पार्टी का यूजीसी रेगुलेशन-2026 और एससी-एसटी एक्ट रिफॉर्म के विरोध में बस्ती में 55वें दिन भी सत्याग्रह जारी रहा। ...और पढ़ें

पूर्व आइपीएस जुगुल किशोर तिवारी पहुंचे बस्ती। जागरण
HighLights
मेधा पार्टी का यूजीसी एक्ट के खिलाफ 55वां दिन का धरना।
पूर्व IPS जुगुल किशोर तिवारी ने बस्ती पहुंचकर दिया समर्थन।
जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछने और एक्ट विरोध का आह्वान।
जागरण संवाददाता, बस्ती। यूजीसी रेगुलेशन -2026 रोल बैक एससी-एसटी एक्ट रिफार्म को लेकर मेधा पार्टी का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना गांधीकला भवन पर 55 वें दिन जारी रहा।
शनिवार को धरना दे रहे मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी के समर्थन में पूर्व आइपीएस जुगुल किशोर तिवारी प्रयागराज से चलकर बस्ती पहुंच पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
कहा कि यह आंदोलन व्यर्थ नहीं जाएगा। अभी जो लोग इस एक्ट के बारे में नहीं जान रहे हैं उन्हें इसके बारे में जानना चाहिए। यह जिस दिन लागू कर दिया गया उस दिन यह आंदोलनकारी लोगों को याद आएंगे। तब इतना आसान नहीं रहेगा। इसलिए लोगों को मुखर होकर इस एक्ट का विरोध करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछे जाने चाहिए और समाज को बांटने वाले ऐसे जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार वोट न देकर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- बस्ती जिले में आज तेलियाजोत गांव आएंगे सीएम योगी, सभी तैयारियां पूरी
सुनील भट्ट राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मेधा पार्टी, बृजेश द्विवेदी ,उमेश कुमार पांडेय मुन्ना, दीपक शुक्ल, विशाल सिंह , अजय चौधरी, संतोष प्रधान, गुड्डू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- भामाशाह योजना: बस्ती के आलू किसानों की बल्ले-बल्ले, कोल्ड स्टोरेज में फसल रखने पर सरकार देगी 20 हजार रुपये
