बस्ती जिले में आज तेलियाजोत गांव आएंगे सीएम योगी, सभी तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बस्ती के तेलियाजोत गांव में भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम ...और पढ़ें

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
सीएम योगी आदित्यनाथ आज बस्ती के तेलियाजोत गांव आएंगे।
भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता को देंगे श्रद्धांजलि।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असम सीएम भी रहेंगे मौजूद।
जागरण संवाददाता, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता के निधन के बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारी तेज हो गई हैंं। रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम को लेकर पुलिस व प्रशासनिक महकमा अलर्ट है।
उधर असम के मुख्यमंत्री डा. हिमंत बिस्वा सरमा के आने की आधिकारिक सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन ने अपनी तैयारियोंं को तेज कर दिया है। वह असम से अयोध्या एयरपोर्ट आएंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से तेलियाजोत आएंंगे।
रविवार को मुख्यमंत्री योगी के आगमन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी अलर्ट है। खुफिया एजेंसियों को भी पूरी तरह से सतर्क कर दिया गया है ताकि वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो। वीवीआइपी विजिट के सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
देर शाम हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के मद्देनजर तेलियाजोत के निकट कूड़ी गांव के बाहर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और प्रशासन की देखरेख में हेलीपैड का निर्माण कार्य देर शाम तक पूरा कर लिया गया। चारो तरफ सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- भामाशाह योजना: बस्ती के आलू किसानों की बल्ले-बल्ले, कोल्ड स्टोरेज में फसल रखने पर सरकार देगी 20 हजार रुपये
रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारी
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल नगर थाना क्षेत्र के तेलियाजोत गांव से लेकर मुख्य मार्ग तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा संभावित रूट डायवर्जन की योजना भी तैयार की जा रही है, ताकि आम जनता को वीवीआईपी दौरे के दौरान ट्रैफिक जाम या किसी अन्य समस्या का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व असम के सीएम के आने का मिनिट्स टू मिनिट्स प्रोग्राम प्राप्त हो गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन हेलीकाप्टर से सुबह 11 बजे होगा। इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री डा. हिमंत बिस्वा सरमा का सड़क मार्ग से अयोध्या से तेलियाजोत आगमन शाम 5.30 बजे होगा। पुलिस पूरी से अलर्ट है। वीवीआइपी सुरक्षा मानकों को लेकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की जा चुकी है। जिले के बाहर से भी एएसपी व सीओ और अतिरिक्त पुलिस की बुलाई गई है।
