विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी एग्रीस योजना से दोगुनी होगी कमाई, बस्ती के 40 किसानों को मिला फ्री मत्स्य बीज

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:42 AM (IST)

बस्ती के साऊंघाट में यूपी एग्रीस परियोजना के तहत 40 किसानों को निःशुल्क मत्स्य बीज वितरित किए गए। इसका उद्देश्य ...और पढ़ें

यूपी एग्रीस परियोजना के तहत किसानों को मत्स्य पालन के लिए किया गया प्रोत्साहित। जागरण

यूपी एग्रीस परियोजना के तहत किसानों को मत्स्य पालन के लिए किया गया प्रोत्साहित। जागरण

HighLights

  1. साऊंघाट में 40 किसानों को निःशुल्क मत्स्य बीज वितरण।

  2. यूपी एग्रीस परियोजना का लक्ष्य, किसानों की आय बढ़ाना।

  3. एकीकृत कृषि प्रणाली से खेती में अतिरिक्त लाभ।

जागरण संवाददाता, रुधौली, बस्ती। विकास खंड साऊंघाट के पड़िया स्थित राप्ती मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र पर शुक्रवार को यूपी एग्रीस परियोजना के तहत 40 चयनित किसानों में निश्शुल्क मत्स्य बीज वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा. सार्थक अग्रवाल को शामिल होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वह नहीं पहुंच सके।

इसके बाद परियोजना के अधिकारियों ने किसानों को मत्स्य बीज वितरित कर एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।जिला परियोजना प्रबंधक डा. विनोद कुमार व उप प्रबंधक मत्स्य शिवाजी कन्नौजिया ने बताया कि योजना के तहत सैकड़ों किसानों का चयन किया गया है। चयनित किसानों को मत्स्य बीज, मछली का आहार और तालाब तक परिवहन की सुविधा निश्शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

इसका उद्देश्य किसानों को परंपरागत खेती के साथ अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध कराना है।मंडल स्तरीय कृषि विशेषज्ञ डा. नलिनचंद त्रिपाठी ने किसानों को एकीकृत कृषि प्रणाली की जानकारी दी। बताया कि खेती के साथ मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, तालाब की मेड़ पर बागवानी तथा कालानमक धान की उर्वरक रहित खेती अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

हैचरी प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केंद्र पर रोहू, भाकुर व नैन सहित विभिन्न प्रजातियों की मछलियों के बीज तैयार किए जाते हैं। करीब 85 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले इस केंद्र पर कर्मचारियों की कमी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में साढ़े छह माह की गर्भवती ने दिया चार बच्चों को जन्म, तीन नवजातों की मौत

इसके चलते बाहर से मजदूर बुलाकर कार्य कराना पड़ रहा है।इस दौरान मंडल बिजनेस हेड नरेंद्र पाल सिंह, किसान राजेश चौधरी, लक्ष्मण, राकेश, अहमद अली, रामकरन, सोनू, दिनेश कुमार व स्वामीनाथ सहित लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बस्ती में 5 'जिगरी दोस्त' एक साथ बने यूपी पुलिस में कांस्टेबल, बिना कोचिंग के रचा इतिहास