विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में 5 'जिगरी दोस्त' एक साथ बने यूपी पुलिस में कांस्टेबल, बिना कोचिंग के रचा इतिहास

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:07 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2026 11:15 AM (IST)

बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लॉक के नांदेकुआं गांव के पांच बचपन के दोस्तों का एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में ...और पढ़ें

दुबौलिया के नादेकुंआ गांव निवासी पुलिस में चयनित पांच मित्र। -जागरण

दुबौलिया के नादेकुंआ गांव निवासी पुलिस में चयनित पांच मित्र। -जागरण

HighLights

  1. बस्ती के नांदेकुआं गांव के पांच दोस्तों का चयन।

  2. सभी ने एक साथ मिलकर की पुलिस परीक्षा की तैयारी।

  3. बिना बड़ी कोचिंग के घर पर हासिल की सफलता।

जागरण संवाददाता, हर्रैया, (बस्ती)। दुबौलिया ब्लाक के नांदेकुआं गांव के निवासी पांच युवकों का एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है।

नांदेकुआं गांव निवासी अंकेश सत्यम दूबे पुत्र कृष्ण कुमार,आदर्श द्विवेदी पुत्र कृष्ण कुमार द्विवेदी, दीपक दूबे पुत्र शिवकांत दूबे, आदित्यनाथ दूबे उर्फ उत्कर्ष दूबे पुत्र महात्मा प्रसाद दूबे और रोहित प्रजापति पुत्र शिव प्रसाद प्रजापति बचपन के जिगरी दोस्त हैं। सभी ने अलग-अलग विद्यालयों से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की।

अंकेश सत्यम दूबे ने बताया कि वह गांव के बगल में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक की नौकरी करते थे। जो सैलरी मिलती थी, उससे अपनी तैयारी करते थे और दोस्तों की भी मदद करते थे। वह सुबह एक घंटा और शाम को चार-पांच घंटे पुलिस परीक्षा की तैयारी करते थे। कई बार कम अंकों से चूक गए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।

आदर्श दूबे ने बताया कि वह घर पर रहकर तैयारी करते थे और शाम को बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का खर्च निकालते थे। उनका इससे पहले लेखपाल पद पर भी चयन हो चुका है।

रोहित प्रजापति ने बताया कि हम सभी दोस्त शाम को एक साथ बैठकर मोबाइल के सहारे पढ़ाई करते थे और एक-दूसरे का सहयोग करते थे। उनका चयन इससे पहले दिल्ली पुलिस में भी हो चुका है,जबकि आदित्यनाथ दूबे का चयन एसएससी जीडी में भी हुआ है। इसका श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

यह भी पढ़ें- ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, हरियाणा के 4 आरोपी गिरफ्तार; 103 कार्ड बरामद

पांचों दोस्तों ने बताया कि हमने कोई बड़ी कोचिंग नहीं की। घर पर ही ग्रुप बनाकर मेहनत की। हमने एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का फार्म भरा था और आज पांचों का एक साथ चयन हो गया, हमारी जोड़ी ने एक मिसाल कायम की है। सभी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

इस दौरान भाकियू जिला प्रवक्ता सत्य प्रकाश दूबे, शिवाकांत दूबे, राम सिंह पटेल, प्रधान रामविशुन, प्रभाकर दूबे, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, शंभू दूबे, प्रदीप दूबे सहित सैकड़ों ग्रामवासी और चयनित युवकों के माता-पिता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बस्ती: पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के सियासी भविष्य पर मंडराने लगे संकट के बादल, पूर्व IAS की गिरफ्तारी के बाद उठने लगे सवाल