विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, हरियाणा के 4 आरोपी गिरफ्तार; 103 कार्ड बरामद

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Fri, 16 Oct 2026 04:02 AM (IST)

बस्ती पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. अंतरराज्यीय एटीएम कार्ड ठगी गिरोह का भंडाफोड़।

  2. हरियाणा के चार आरोपी बस्ती से गिरफ्तार हुए।

  3. 103 एटीएम कार्ड, नकदी, पीओएस मशीन बरामद।

जागरण संवाददाता, बस्ती। एटीएम बूथ पर लोगों को मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने और रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से विभिन्न बैंकों के चुराए गए 103 एटीएम कार्ड, पीओएस स्वाइप मशीन, 15430 रुपये नकदी और कार बरामद हुई है।

आरोपितों ने बस्ती, लखनऊ, संतकबीरनगर, वाराणसी समेत कई जिलों में घटनाओं को अंजाम दिया है। हरियाणा के हिसार निवासी बिट्टू कुमार व राहुल, आर्यन और मनीष ने बताया कि वह कम भीड़-भाड़ वाले ऐसे एटीएम बूथों को चुनते थे जहां सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं होता था। बुजुर्ग, महिला या सीधा-साधा व्यक्ति को देखकर वह मदद के बहाने अंदर दाखिल होते थे।

इन जगहों पर दिया वारदातों को अंजाम

पैसे निकालने में रुकावट का नाटक कर पीड़ित का पिनकोड देख लेते थे। इसी बीच पीड़ित का ध्यान भटकाकर उसी बैंक के मिलते-जुलते निष्क्रिय कार्ड से असली कार्ड बदल देते थे। इसके बाद दूसरे एटीएम से नकदी निकाल लेते या स्वाइप मशीन के जरिए पैसे अपने फर्जी खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। उन्होंने बस्ती, लखनऊ, संतकबीरनगर, वाराणसी आदि जनपदों में घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में होमगार्ड भर्ती की मेडिकल जांच में पैसे लेने का आरोप, दो डॉक्टरों समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इन्हें कलवारी-टांडा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है।