बस्ती में साढ़े छह माह की गर्भवती ने दिया चार बच्चों को जन्म, तीन नवजातों की मौत
बस्ती के ओपेक अस्पताल कैली में एक साढ़े छह माह की गर्भवती महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। समय ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
साढ़े छह माह की गर्भवती ने बस्ती में चार बच्चों को जन्म दिया।
समय से पहले प्रसव के कारण तीन नवजातों की मृत्यु हो गई।
एक नवजात वेंटिलेटर पर, मां की हालत में सुधार है।
संवादसूत्र, सोनूपार, बस्ती। मेडिकल कालेज से संबद्ध ओपेक अस्पताल कैली में साढ़े छह माह की गर्भवती महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। समय से पहले प्रसव होने के कारण तीन नवजातों की मृत्यु हो गई, जबकि एक नवजात को वेंटिलेटर पर रखकर बचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रसव के बाद मां की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
कलवारी थाना क्षेत्र के सोनहा गांव की महिला को पेट में तेज दर्द, पानी की कमी और रक्तस्राव की शिकायत पर ओपेक अस्पताल कैली लाया गया था। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में जांच के बाद पता चला कि महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं। डाक्टरों ने स्थिति को देखते हुए चारों का सामान्य प्रसव कराया।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. कल्पना मिश्रा ने बताया कि महिला में खून की कमी थी। गर्भावस्था को करीब 24 सप्ताह ही हुए थे। इतने कम समय में प्रसव होने के कारण नवजातों का वजन भी काफी कम था। तीन नवजातों की मृत्यु हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। उसे वेंटिलेटर पर रखकर बचाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला को खून भी चढ़ाया गया है। फिलहाल उसकी हालत में पहले से सुधार है।
यह भी पढ़ें- 'देश में अराजकता फैलाना चाह रहे कांग्रेस और सहयोगी दल', बस्ती में बोले BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
डॉक्टरों के अनुसार, समय से पहले जन्म और नवजातों का बेहद कम वजन होने के कारण मामला गंभीर रहा। एक नवजात की जान बचाने के लिए चिकित्सकीय टीम लगातार प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें- बस्ती में 5 'जिगरी दोस्त' एक साथ बने यूपी पुलिस में कांस्टेबल, बिना कोचिंग के रचा इतिहास
