विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देश में अराजकता फैलाना चाह रहे कांग्रेस और सहयोगी दल', बस्ती में बोले BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:24 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस और सहयोगी दलों पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने बस्ती ...और पढ़ें

देश में अराजकता फैलाना चाह रहे कांग्रेस और सहयोगी दल: पंकज चौधरी।

देश में अराजकता फैलाना चाह रहे कांग्रेस और सहयोगी दल: पंकज चौधरी।

HighLights

  1. पंकज चौधरी ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।

  2. विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का झूठा आरोप लगा रहा।

  3. योगी सरकार ने गन्ना किसानों के बकाया मूल्य चुकाए।

जागरण संवाददाता, बस्ती। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के झूठे आरोप लगाकर विपक्ष देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहता है।

हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस से स्पष्ट हो गया कि विपक्ष न तो एसआईआर के मुद्दे पर देश के साथ खड़ा है और न ही नौजवानों के साथ। विपक्ष सत्ता परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहा है। देश की जनता सब देख रही है और इसका जवाब देगी।

पंकज चौधरी शुक्रवार को बस्ती के तेलियाजोत गांव में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता स्वर्गीय यशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर लगाए गए आरोपों पर पंकज चौधरी ने कहा कि वादे कोई भी कर सकता है, लेकिन योगी सरकार ने उन्हें पूरा करके दिखाया है। गन्ना मूल्य में कई बार वृद्धि की गई है। सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनके लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, सीएम के निर्देश पर ड्राफ्ट तैयार