विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Basti News: मां दुर्गा की प्रतिमा पर काला कपड़ा फेंकने वाली युवती समेत पांच गिरफ्तार, पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए थे नारे

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Wed, 25 Oct 2023 02:41 PM (IST)

मामला परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौरी बाजार का है। देवी जागरण के दौरान मुस्लिम युवती ने मां दुर्गा की प्रतिमा ...और पढ़ें

बस्ती जनपद के चौरी बाजार में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में पांच गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बस्ती जनपद के चौरी बाजार में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में पांच गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौरी बाजार में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने दो मुस्लिम महिलाओं सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तार साहिबा, सहाबुद्दीन निशा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद जाकिर अली उर्फ ईदू और सुग्गम अली को पुलिस ने न्यायालय भेजा है। मुख्य आरोपित युवती मुस्कान को पुलिस नाबालिग बता रही है।

यह है पूरा मामला

सोमवार की रात करीब दो बजे सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित देवी जागरण के दौरान मुस्लिम युवती मुस्कान नकाब पहनकर जागरण मंच पर चढ़ गई। दुर्गा प्रतिमा पर काला कपड़ा फेंक कर गायक से माइक छीन लिया। इसके बाद इस्लाम जिंदाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगी, जिससे पंडाल में अफरा तफरी मच गई। इससे माहौल खराब हो गया और देवी जागरण कार्यक्रम बंद कर दिया गया।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मंगलवार की सुबह चौरी बाजार में मसकनवा सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक लोगों ने जाम लगाया।

सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय, उप जिलाधिकारी हर्रैया विनोद पांडेय व प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे लोगों को समझाने लगे। मगर लोग घटना में शामिल युवती व उसके परिवार वालों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।

लोगों का कहना था कि घटना के दौरान मुस्लिम बिरादरी के करीब आधा दर्जन लोग पंडाल के आसपास खड़े रहे, मगर युवती को किसी ने नहीं रोका। नाराज लोग जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आने पर ही जाम हटाने की बात कहने लगे। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया लेकिन फिर भी प्रदर्शन कर रहे लोग नहीं माने।

पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई, जिसमें चौरी बाजार निवासी सूरज श्रीवास्तव घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई है। करीब एक बजे अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र मौके पर पहुंचे तथा मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम हटवाए।

यह भी पढ़ें, Basti News: युवती ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर फेंका काला कपड़ा, लगाए धर्म व देश विरोधी नारे; नौ के खिलाफ FIR

आरोपित मां-बेटी को पुलिस ने रात में ही कर लिया था गिरफ्तार

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौरी बाजार में सोमवार की रात दुर्गा पांडाल में चल रहे देवी जागरण कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज आरोपित ननद नगर गांव निवासिनी मुस्कान व उसकी मां साहिबा को पुलिस ने रात को ही गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें, बस्ती में दारोगा ने दिखाया खाकी का रौब, मूर्ति विसर्जन के दौरान वर्दी पर अबीर पड़ने पर महिलाओं से की अभद्रता

ग्राम प्रधान चौरी आशीष गुप्ता के तहरीर पर अरमान अली, अरबाज , मिराज, सुग्गन अली, सहाबुद्दीननिसा, मोहम्द शमी, मोहम्द जाकिर अली सहित नौ लोगो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है । प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव ने बताया कि पांच लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है।अन्य सभी आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।