विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Basti News: युवती ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर फेंका काला कपड़ा, लगाए धर्म व देश विरोधी नारे; नौ के खिलाफ FIR

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Tue, 24 Oct 2023 12:07 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 Oct 2023 12:58 PM (GMT+05:30)

Basti News उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौरी बाजार में सोमवार की देर रात सिंह ...और पढ़ें

युवती ने भरे दरबार में लगाए इस्लामिक और देश विरोधी नारे। -जागरण
युवती ने भरे दरबार में लगाए इस्लामिक और देश विरोधी नारे। -जागरण

जागरण संवाददाता, बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौरी बाजार में सोमवार की रात दुर्गा पांडाल में चल रहे देवी जागरण कार्यक्रम में समुदाय विशेष युवती ने देश विरोधी नारे लगाए। मामले को लेकर परशुरामपुर पुलिस ने नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही शुरू की है। आरोपित नन्द नगर गांव निवासिनी मुस्कान व उसकी मां साहिबा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्राम प्रधान चौरी के तहरीर पर कुल नौ लोगों के पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह है पूरा मामला

तहरीर में बताया गया कि क्षेत्र के चौरी बाजार में सोमवार की रात देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। रात में करीब 11 बजे समुदाय विशेष एक युवती मुस्कान जागरण मंच पर चढ़ गई। उसने मूर्ति पर काला कपड़ा फेंकते हुए देवी गीत गा रहे कलाकार से माइक लेकर देश- विरोधी नारे लगाने लगी। इसका सहयोग भी उसके कई करीबियों ने किया। स्थानीय लोगों के मना करने पर धमकी देने लगे।

दो वर्गो में तनाव को देखते हुए कार्यक्रम बंद कर दिया गया। मंगलवार की सुबह में कुछ समुदाय विशेष के लोग दुर्गा पंडाल के पास पहुंचे तथा राष्ट्र व धर्म विरोधी बाते करने लगे। जिसके बाद पुन: माहौल बिगड़ गया। विरोध में सुबह करीब सात बजे से एक बजे तक सड़क जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: लिव इन रिलेशनशिप 'टाइम पास', ऐसे रिश्ते स्थायी नहीं; इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

सीओ हरैया शेष मणि उपाध्याय, उप जिलाधिकारी हरैया विनोद पांडेय घटनास्थल पहुंचे। काफी मान मनौवल के बाद भी जाम नहीं हटवा पाए। रोड जाम कर रहे लोग तत्काल मुकदमा दर्ज करने के साथ गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। इस बीच आवागमन बाधित होने के कारण आने- जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

करीब एक बजे अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र मौके पर पहुंचे तथा मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। चौरी के ग्राम प्रधान आशीष गुप्ता की तहरीर पर मुस्कान, साहिबा, अरमान अली, अरबाज, मिराज, सुग्गन अली, सहाबुद्दीननिसा, मोहम्द शमी, मोहम्द जाकिर अली सहित नौ लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दो महिलाओं को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई। प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव ने बताया जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।