दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत: नई दिल्ली और गोरखपुर के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, बस्ती में भी होगा ठहराव
पूर्वोत्तर रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक ...और पढ़ें
-1793691083470_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक त्यौहार विशेष ट्रेन।
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निर्णय।
बस्ती सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को मिलेगी सहूलियत।
जागरण संवाददाता, बस्ती। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली और गोरखपुर के बीच आरक्षित साप्ताहिक त्यौहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04022/04021 नंबर की यह ट्रेन दो-दो फेरों में संचालित होगी। इससे बस्ती सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर त्यौहार विशेष छह और 13 नवंबर, शुक्रवार को नई दिल्ली से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। यह रात 9:12 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन रात 1:32 बजे गोंडा, सुबह 2:40 बजे बस्ती और 3:30 बजे खलीलाबाद पहुंचकर सुबह 4:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष सात और 14 नवंबर, शनिवार को गोरखपुर से सुबह सात बजे रवाना होगी। यह सुबह 7:42 बजे खलीलाबाद और 8:05 बजे बस्ती पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा से सुबह 9:45 बजे और लखनऊ से दोपहर 1:10 बजे गुजरते हुए रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
21 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक एलएसएलआरडी, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, छह शयनयान, छह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और एक जनरेटर सह लगेज यान शामिल होगा। त्यौहार के दौरान अतिरिक्त ट्रेन चलने से दिल्ली से बस्ती और पूर्वांचल आने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।- सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे