विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे बस्ती, हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि

By Mahendra Kumar TripathiEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 18 Oct 2026 11:49 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती के तेलियाजोत गांव का दौरा किया। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ।

सीएम योगी आदित्यनाथ।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती के तेलियाजोत गांव पहुंचे।

  2. हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  3. शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाया।

जागरण संवाददाता, बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती जिले के तेलियाजोत गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर सुबह 11:10 बजे तेलियाजोत गांव के निकट बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वह स्टाफ कार से हरीश द्विवेदी के आवास पहुंचे। वहां यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान हरीश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, सदर ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, विनोद सिंह सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। हेलीपैड पर नेताओं ने सीएम से की मुलाकात कुड़ी गांव स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा के चुनिंदा नेताओं ने मुलाकात की।

सुरक्षा को लेकर सतर्क रहा प्रशासन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तेलियाजोत गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कमिश्नर वैभव श्रीवास्तव, डीआइजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बस्ती में यूजीसी एक्ट के खिलाफ हुंकार: पूर्व IPS जुगुल किशोर बोले- 'नेताओं से सवाल पूछो, वोट मत दो'

मुख्यमंत्री की गाड़ी में बैठकर हेलीपैड गए विधायक अजय सिंह

तेलियाजोत गांव में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के आवास से हेलीपैड जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने साथ हर्रैया के विधायक अजय सिंह को भी ले गए। कार्यक्रम स्थल पर इसे लेकर चर्चा होती रही। मुख्यमंत्री की गाड़ी में विधायक अजय सिंह के साथ जाने को लेकर सियासी चर्चाएं भी शुरू हो गईं।

तेलियाजोत गांव में 30 मिनट रहे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेलियाजोत गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर करीब 30 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्होंने यशोदा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही परिजनों से मुलाकात की। लौटते समय मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी किया।

यह भी पढ़ें- भामाशाह योजना: बस्ती के आलू किसानों की बल्ले-बल्ले, कोल्ड स्टोरेज में फसल रखने पर सरकार देगी 20 हजार रुपये