UP चुनाव: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का हमला, कहा- अखिलेश को पता नहीं, सपा की जमीन खिसकी
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बस्ती में अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है।
-1792330162992_m.webp)
बस्ती पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
HighLights
ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी।
सपा की राजनीतिक जमीन खिसकने का आरोप लगाया।
सपा शासनकाल की गुंडागर्दी और अराजकता को याद दिलाया।
जागरण संवाददाता, बस्ती। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार शाम तेलियाजोत गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की दिवंगत मां यशोदा देवी को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मीडिया से बातचीत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने प्रदेश में सपा की सरकार बनने की बात कही है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव दिग्भ्रमित हैं। उन्हें पता नहीं है कि उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। प्रदेश के लोग समाजवादी पार्टी के शासनकाल की कथित गुंडागर्दी और अराजकता को आज भी नहीं भूले हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने पर सपा से जुड़े गुंडे और माफिया सक्रिय हो सकते हैं। सपा के कुछ नेता जेलों में बंद अपराधियों को सरकार बनने पर रिहा कराने का आश्वासन दे रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपराध और माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद जिला अस्पताल में अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मां की फरियाद सुनते ही तुरंत दिए ऑपरेशन के निर्देश
उपमुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से आगमन की सूचना रविवार दोपहर बाद जिला प्रशासन को लखनऊ से मिली। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आनन-फानन में तेलियाजोत पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भाजपा की प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय ने भी तेलियाजोत पहुंचकर यशोदा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, यशकांत सिंह, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, राज किशोर सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अरविंद पाल, अरविंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- सपा के नाम पर मिठाई खराब, अब पीडीए की आड़ में मांग रहे वोट: ब्रजेश पाठक
