यूपी चुनाव: 18 नवंबर को BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बस्ती दौरा, 2 विधान सभा में करेंगे बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 18 नवंबर को बस्ती आ रहे हैं। वे हर्रैया और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

बस्ती में बीजेपी कार्यालय पर अध्यक्ष पंकज चौधरी के दौरे को लेकर तैयारी करते कार्यकर्ता। तस्वीर- जागरण
HighLights
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 18 नवंबर को बस्ती पहुंचेंगे।
हर्रैया और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे बैठकें।
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
जागरण संवाददाता, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 18 नवंबर को बस्ती आ रहे हैं। सुबह 10 बजे वह जनपद की सीमा घघौवा पहुंचेंगे। वहां भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह विक्रमजोत के निकट स्थित एक होटल के सभागार में हर्रैया विधान सभा क्षेत्र के पूर्व व वर्तमान भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहां से वह बस्ती सर्किट हाउस पहुंचेगे। यहां वह बस्ती सदर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व व वर्तमान पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को तैयारी बैठक की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी हर्रैया व सदर विधान सभा क्षेत्र में बैठक करेंगे। उनके आगमन के लिए कार्यक्रम, स्वागत व्यवस्था, बैठक स्थल तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, विरेंद्र कुमार, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, सत्येंद्र पांडेय, प्रदीप निषाद, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र चौधरी, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, श्रुति अग्रहरि, शशी कपूर चौधरी तथा जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।