भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी का निधन, आज अयोध्या में होगा अंतिम संस्कार
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की 82 वर्षीय माता यशोदा देवी का शुक्रवार रात हृदय गति रुकने से निधन ...और पढ़ें

BJP राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी का निधन। जागरण
HighLights
हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी का निधन।
82 वर्षीय यशोदा देवी का हृदय गति रुकने से निधन।
अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू तट पर होगा।
जागरण संवाददाता, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी (82) का शुक्रवार रात करीब नौ बजे पैतृक गांव तेलियाजोत स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह एक दिन पूर्व लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से उपचार के बाद घर लौटी थीं। कुछ दिन पहले उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था।
तीन पुत्र सुभाष द्विवेदी, हरीश द्विवेदी एवं बागीश द्विवेदी तथा एक पुत्री हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 12 बजे अयोध्या में सरयू नदी के तट पर किया जाएगा। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। तमाम जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें- बस्ती में जागरण विमर्श में बोले हरीश द्विवेदी, 'रिंग रोड से बदलेगी जिले की तस्वीर, अवसर भी बढ़ेंगे'
