बस्ती में हरीश द्विवेदी की मां की श्रद्धांजलि सभा में आज जुटेंगे दिग्गज, बिहार के सीएम और यूपी के डिप्टी सीएम पहुंचेंगे तेलियाजोत
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां की श्रद्धांजलि सभा में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और यूपी के ...और पढ़ें
-1792558566565_m.webp)
तेरही में सीएम योगी हुए थे शामिल। जागरण
HighLights
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल।
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी बस्ती पहुंचेंगे।
तेलियाजोत में वीवीआईपी आगमन हेतु सुरक्षा के कड़े प्रबंध।
जागरण संवाददाता, बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बस्ती पहुंचेंगे। केंद्रीय कोयला एवं खनिज राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।
हरीश द्विवेदी के पैतृक गांव तेलियाजोत में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। वीवीआइपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम मंगलवार को ही तेलियाजोत पहुंच गई थी। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 12:35 बजे बस्ती पहुंचेंगे। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दोपहर दो बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। दोनों नेता हरीश द्विवेदी की मां को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।
यह भी पढ़ें- बस्ती में दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, 27 अक्टूबर तक बदला रहेगा रूट
श्रद्धांजलि सभा में कई अन्य जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। वीवीआइपी कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी है।
यह भी पढ़ें- सत्ता परिवर्तन वोट से होता है, दादागिरी से नहीं', बस्ती में बोले असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा
