कार्तिक पूर्णिमा पर जगमगाएगा मखौड़ा धाम, 5100 दीपों की रोशनी से रोशन होगी भगवान श्रीराम की त्रेतायुगीन नगरी
बस्ती के पौराणिक मखौड़ा धाम मंदिर में 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर 5100 दीपों का भव्य दीपदान होगा, जिसकी ...और पढ़ें

आस्था के दीप जलाकर श्रद्धालु मांगेंगे सुख-समृद्धि की मन्नत। जागरण
HighLights
मखौड़ा धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य दीपदान आयोजन।
मंदिर परिसर में 5100 दीप जलाए जाएंगे, तैयारियां जारी।
राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ से जुड़ा है यह पवित्र स्थल।
महेंद्र कुमार त्रिपाठी, बस्ती। कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को पौराणिक मखौड़ा धाम मंदिर में भव्य दीपदान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 5100 दीप जलाए जाएंगे। दीपोत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगाएगा। इस आयोजन में आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित दीपदान यहां का विशेष आकर्षण होता है। श्रद्धालु दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। शाम होते ही हजारों दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर का विहंगम दृश्य श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। मंदिर प्रबंधन आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारी में जुटा है।
यह है धार्मिक व पौराणिक महत्व
मखौड़ा धाम केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि त्रेतायुगीन धार्मिक परंपरा और रामायणकालीन स्मृतियों से जुड़ा आस्था का केंद्र है। मखौड़ा धाम का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि अयोध्या के राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यहीं महर्षि ऋष्यशृंग के नेतृत्व में पुत्रेष्टि यज्ञ कराया था।
इसी यज्ञ के फलस्वरूप उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति हुई। भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म से जुड़ी इस मान्यता के कारण मखौड़ा धाम की पहचान देशभर में है। यह स्थल रामायणकालीन परंपरा और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बोनस को लेकर चालकों ने किया हड़ताल, इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप
मंदिर की सजावट और साफ-सफाई के काम में तेजी
बस्ती: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से जुड़ी आस्था के केंद्र मखौड़ा धाम में दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर्रैया क्षेत्र स्थित इस पौराणिक स्थल पर दीपावली के दिन मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। इसके लिए मंदिर की सजावट और साफ-सफाई की जा रही है। आसपास के गांवों के श्रद्धालु दीपावली के दिन यहां पहुंचकर भगवान श्रीराम के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
यह भी पढ़ें- खेतों में आग लगाने वालों पर सैटेलाइट से नजर, बस्ती में जिला स्तर तक की निगरानी कमेटियां गठित
दीपावली पर यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु मंदिर में दीप जलाकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। कई परिवार अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना से दीपदान करते हैं तो कुछ लोग मन्नत पूरी होने पर भी यहां दीप प्रज्ज्वलित करने पहुंचते हैं।
मखौड़ा धाम की पहचान भगवान श्रीराम के जन्म से जुड़ी पौराणिक मान्यता के कारण है। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित दीपदान यहां का विशेष आकर्षण होता है। श्रद्धालु दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। मंदिर को दीपों और रोशनी से सजाने की तैयारी की जा रही है, जिससे दीपावली पर पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में आलोकित हो सकेगा।
-सूर्य नारायण दास वैदिक, पुजारी ,मखौड़ा धाम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।