विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में 1.40 करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक स्टडी सेंटर, Wi-Fi और कैंटीन समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:16 PM (IST)

बस्ती के ओरीजोत वार्ड में 1.40 करोड़ रुपये की लागत से एक हाईटेक स्टडी सेंटर बनाया जाएगा। इसमें वाई-फाई, एसी, लाइब्रेरी और कैंटीन सहित आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 1.40 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक स्टडी सेंटर।

  2. वाई-फाई, एसी, लाइब्रेरी और कैंटीन जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

  3. ओरीजोत वार्ड में निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

जागरण संवाददाता, बस्ती। शहर के ओरीजोत वार्ड में जल्द ही स्टडी सेंटर बनेगा। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन ने इसके लिए एक करोड़ 40 लाख रुपये बजट स्वीकृत किए है।

निर्माण के लिए 50 प्रतिशत धनराशि आवंटित भी हो गई है। सेंटर में हाईटेक सुविधा मुहैया कराया जाएगा। फर्नीचर, वाईफाई, एसी, सीसीटीवी व जनरेटर सहित अन्य व्यवस्थाओं से लैस रहेगा। लाइब्रेरी रूम के साथ ही कैंटीन की भी व्यवस्था रहेगी।

अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने कहा कि शहर के बच्चों को एक हाईटेक स्टडी सेंटर उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। ओरीजोत वार्ड में स्थित पानी की टंकी के पीछे खाली जगह चिन्हित है। 50 प्रतिशत धनराशि यानी 70 लाख रुपये आवंटित भी हो गए हैं।

स्टडी सेंटर में मिलेगी यह सुविधा

स्टडी सेंटर में 48 छात्रोंं के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था होगी। 32 दो पहिया वाहन खड़ी करने के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। 28 सीट वाला कैंटीन भी रहेगा। लाइब्रेरी रूम, महिला व पुरूष शौचालय की सुविधा भी रहेगी। प्रथम व ग्राउंड फ्लोर पर यह सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। फायर फाइटिंग उपकरण भी लगाए जांएगे। वाईफाई की सुविधा के साथ ही एसी भी लगेगा। सीसीटीवी कैमरे से पूरे बिल्डिंग की निगरानी होगी।

स्टडी सेंटर के लिए शासन से बजट जारी हो गया है। 50 प्रतिशत की धनराशि भी आवंटित हो गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -अंगद गुप्ता, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।

यह भी पढ़ें- भदोही में 4.92 करोड़ की लागत से बन रहा मिनी स्टेडियम, जल्द उपलब्ध होंगी खेल की आधुनिक सुविधाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।