बस्ती में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 40 टन सामान जलकर राख
बस्ती के रामवापुर माफी गांव में एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 40 टन कबाड़ जलकर ...और पढ़ें
-1792818579076_m.webp)
कबाड़ जलकर राख हो गया। - जागरण
HighLights
बस्ती के रामवापुर माफी में कबाड़ गोदाम में आग लगी।
हादसे में लगभग 40 टन कबाड़ जलकर पूरी तरह राख हुआ।
पुलिस आग लगने के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, बस्ती। रामवापुर माफी गांव स्थित कबाड़ गोदाम में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हादसे में करीब 40 टन कबाड़ जलकर राख हो गया। इससे कारोबारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
बनगवां गांव के जगदीश चौधरी कबाड़ का कारोबार करते हैं। रामवापुर माफी में उनका गोदाम है। बीती रात गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को बुलाया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आग आसपास के रिहायशी इलाकों तक फैलने से बच गई।
यह भी पढ़ें- बस्ती में 1.32 करोड़ से बनेगा मल्टी परपज हॉल, शुरू हुआ निर्माण कार्य
जगदीश चौधरी के मुताबिक, गोदाम में प्लास्टिक समेत अन्य प्रकार का कबाड़ रखा था। आग से करीब 40 टन कबाड़ नष्ट हो गया। शनिवार सुबह हल्का लेखपाल राजेंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। उधर, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
