विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली-छठ पर सफर होगा आसान: दिल्ली-लखनऊ रूट पर दौड़ेंगी 50 अतिरिक्त बसें, बस्ती रोडवेज की तैयारी पूरी

Published: Thu, 29 Oct 2026 01:24 PM (IST)

बस्ती रोडवेज ने दीपावली और छठ पूजा के लिए विशेष बस सेवा की घोषणा की है। दिल्ली, लखनऊ और कानपुर ...और पढ़ें

गोरखपुर,अयोध्या आदि रूट पर भी बढ़ेंगे बसों के फेरे। सांकेतिक तस्वीर

गोरखपुर,अयोध्या आदि रूट पर भी बढ़ेंगे बसों के फेरे। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. दीपावली-छठ के लिए बस्ती रोडवेज की विशेष बस व्यवस्था।

  2. दिल्ली, लखनऊ, कानपुर रूट पर 50 अतिरिक्त बसें चलेंगी।

  3. चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द, 140 बसें होंगी संचालित।

जागरण संवाददाता, बस्ती। दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली, लखनऊ और कानपुर रूट पर सबसे अधिक 50 बसें चलाई जाएंगी। वहीं, स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर, सिद्धार्थनगर और अयोध्या रूट पर भी बसों की संख्या और फेरे में बढोत्तरी की जाएगी।

दीपावली व छठ त्योहार के दौरान बसों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। परिवहन निगम ने दीपावली से भैया दूज और छठ पूजा तक कुल 140 बसों के संचालन की कार्ययोजना बनाई है।

इनमें निगम की 102 और अनुबंधित 38 बसें शामिल हैं। बसों का मेंटीनेंस कराया जा रहा है, जिससे त्योहार के दौरान अधिक से अधिक बसें चलाई जा सकें। रेलवे टिकट की समस्या के कारण दिल्ली से घर लौटने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज बसें महत्वपूर्ण साबित होती हैं। ऐसे में इस रूट पर अतिरिक्त बसें लगाने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें- खाट पर मरीज ढोने की मजबूरी होगी खत्म, संतकबीर नगर की बखिरा की बस्ती में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क व पुल

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि पांच से 12 नवंबर तक सभी बसों को आन रोड रखने की तैयारी चल रही है। बस स्टेशन पर यात्रियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा।

आपात स्थिति को छोड़कर चालक-परिचालकों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। निगम मुख्यालय से प्रोत्साहन योजना के संबंध में दिशा-निर्देश जारी होने के बाद उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें- नाहन में बवाल मचाने वालों पर पुलिस का एक्शन, हिंसा फैलाने पर 6 दिन बाद 11 लोग गिरफ्तार