बस्ती में दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को किया अगवा, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, इलाके में दहशत
बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के हसीनाबाद में दिनदहाड़े एक युवक हरिकेश यादव का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दिनदहाड़े युवक हरिकेश यादव का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई।
पैकोलिया के हसीनाबाद में हुई घटना से इलाके में दहशत।
दो पक्षों की गुटबाजी में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच जारी।
संवाद सूत्र, जागरण पैकोलिया (बस्ती)। गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब दबंगों ने एक युवक को दिनदहाड़े अगवा कर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
हर्रैया के पूरे बेचू मुइलिया निवासी हरिकेश यादव के भाई हरिओम यादव की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपितों आदित्य व विनोद चौधरी आदि के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरेराह वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, घटना पैकोलिया थाना क्षेत्र के हसीनाबाद की है।
पीड़ित युवक कार से अपने किसी निजी काम से जा रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने उसे रोक लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपित युवक को जबरन उठा ले गए और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की।
यह भी पढ़ें- प्रेमिका से गुपचुप मिलने आए युवक को लड़की के परिवार ने जमकर पीटा, जान बचाने के लिए छत से कूदा
चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते, सभी आरोपित वहां से फरार हो चुके थे। मारपीट में हरिकेश को काफी चोटें आई हैं। घायलावस्था में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल हरिकेश पर भी पूर्व में आपराधिक केस दर्ज बताए गए हैं। वह अमारी बाजार में होटल चलाता है।
पैकोलिया के हसीनाबाद में युवक के साथ हुई मारपीट और अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना दो पक्षों की गुटबाजी को लेकर हुई है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
स्वर्णिमा सिंह सीओ हर्रैया, बस्ती