विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:50 AM (IST)

बस्ती के महरीपुर गांव में एक युवक प्रमोद कुमार ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बस्ती के महरीपुर गांव में युवक ने की आत्महत्या।

  2. शनिवार रात फांसी लगाकर युवक ने दी जान।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही है, नशे का आदी था।

संवाद सूत्र, बस्ती। शनिवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर स्वजन को अनहोनी की आशंका हुई। कमरे में जाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटकता मिला। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई।घटना नगर पंचायत से सटे महरीपुर गांव में हुई।

दिवंगत प्रमोद कुमार पुत्र उमाशंकर के भाई मनोज कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई शनिवार रात कमरे में सोने गया था। सुबह दरवाजा खोलने पर घटना की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव और फुटहिया चौकी प्रभारी शैलेश यादव की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दो दर्जन ट्रेनों के बाद बस्ती को एक और सौगात, गोरखपुर-मुंबई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।