विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती की कुआनो नदी में डूबा युवक, अग्निशमन और पीएसी के गोताखोर कर रहे तलाश

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:52 AM (IST)

बस्ती के कुआनो नदी में एक युवक के डूबने की सूचना मिली है, जिसके बाद अग्निशमन विभाग और पीएसी गोंडा ...और पढ़ें

तलाश में जुटी टीम। जागरण

तलाश में जुटी टीम। जागरण

HighLights

  1. बस्ती की कुआनो नदी में 26 वर्षीय युवक डूबा।

  2. अग्निशमन विभाग और पीएसी गोंडा के गोताखोरों द्वारा तलाश जारी।

  3. रेलकर्मियों ने गटरा पुल के पास युवक को डूबते देखा।

जागरण संवाददाता, बस्ती। घर से निकले एक युवक के कुआनो नदी में डूबने की सूचना पर हड़कंप मच गया। अग्निशमन विभाग के साथ पीएसी गोंडा के गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है।

गौर थाना क्षेत्र के मानपुरवा निवासी 26 वर्षीय अमित यादव पुत्र श्यामानंद यादव मंगलवार की रात घर से बाइक से निकला। देर रात कुआनो नदी के गटरा पुल के पास मौजूद रेलकर्मियों ने उसे नदी में डूबते देखा। वह बचने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस और घर वालों को जानकारी दी गई। अमित की बाइक गटरा पुल पर खड़ी मिली।

थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान, चौकी प्रभारी टिनिच वीरेंद्र कुमार कुंवर टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद अग्निशमन विभाग और 30 वाहिनी पीएसी गोंडा की टीम से संपर्क साधा गया। बुधवार की सुबह से ही दोनों टीमें लगातार नदी के सर्च अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में पूजा कराने गए पुजारी को कार सवारों ने लूटा, ब्लैकमेल कर खाते से ट्रांसफर कराए 1 लाख रुपये

अमित के पिता कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेनुई मंदिर चौराहे पर बिल्डिंग मैटेलियल की दुकान चलाते है। अमित के बड़े पिता पूर्व जिला पंचायत सदस्य और आमा के वर्तमान प्रधान है। कुआनो नदी के गटरा पुल के बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में टेढ़ी नदी के पीपा पुल में फंसकर 14 भैंस की मौत, सात शव बरामद