विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में पूजा कराने गए पुजारी को कार सवारों ने लूटा, ब्लैकमेल कर खाते से ट्रांसफर कराए 1 लाख रुपये

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:28 PM (IST)

बस्ती में एक पूर्व पुजारी को कजरी तीज के दान के बहाने बुलाकर कार सवार बदमाशों ने बंधक बना लिया। ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. पुजारी को कजरी तीज दान के बहाने पेट्रोल पंप पर बुलाया।

  2. कार सवारों ने बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया।

  3. ब्लैकमेल कर खाते से एक लाख, नकद 50 हजार लूटे।

संवाद सूत्र, बस्ती। शंभूपुर के रहने वाले बाइक सवार पंडितजी को हर्रैया क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले की शिकायत होने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित के भाई के अनुसार घटना मंगलवार को 4.30 बजे के फोरलेन पर हर्रैया थाना के बड़हर पेट्रोल पंप से शुरू हुई। पंडित जी को कजरी तीज का दान देने के बहाने एक युवक ने फोन कर पेट्रोल पंप पर बुलाया।

जिसके कार सवार 3 से 4 की संख्या में मौजूद युवकों ने पंडित जी को कार में बैठाकर कुछ दूर एक स्कूल में लेकर गए। जहां पर आरोप है कि उनको निर्बस्त्र कर वीडियो बनाने के बाद खाते से एक लाख रुपया ट्रांसफर करवा लिया। पास में रखे 50 हजार रुपया भी छीन लिया। छावनी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शंभूपुर निवासी नीरज दूबे पुत्र यदुनाथ दूबे महराजगंज कस्बे के पास स्थित बेलवाजोर मंदिर के पूर्व पुजारी है। दान देने के बहाने बुलाकर उनको बंधक बनाने के बाद निवस्त्र कर कार सवार युवकों ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर खाते से एक लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया।

परिजनों के अनुसार पास में रखे 50 हजार रुपया भी छीन लिया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी भी दिए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की शिकायत छावनी थाना पर की गई। जिसके बाद हरकत में आई छावनी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चर्चा है कि पुलिस दो युवकों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- बस्ती के बनकटी में बखरिया फीडर का निर्माण अधूरा, बेहतर बिजली के लिए नया प्रस्ताव